..................... विकी कौशल ने शुरू की अश्वत्थामा बनने की तैयारी, देखिए पहली तस्वीर | Vicky Kaushal starts prepping for The Immortal Ashwatthama, See first pic - Hindi Filmibeat

विकी कौशल ने शुरू की 5000 साल के आदमी अश्वत्थामा बनने की तैयारी, शेयर की पहली तस्वीर

विकी कौशल ने अपने अगले महत्त्वाकांक्षी प्रोजेक्ट अश्वत्थामा की तैयारी शुरू कर दी है। विकी ने फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर के साथ एक तस्वीर शेयर की जहां दोनों शायद अश्वत्थामा के लुक पर काम कर रहे हैं। तस्वीर में विकी कौशल का चेहरा प्लास्टर से ढंका हुआ है। फिल्म इसी साल फ्लोर पर जा रही है।

फिल्म में विकी कौशल के साथ सारा अली खान दिखाई देंगी और उन्होंने भी अपने रोल के लिए तैयारी करना शुरू कर दिया है। विकी कौशल फिल्म में अश्वत्थामा का किरदार निभाते दिखेंगे जो कि द्रोणाचार्य का पुत्र था और महाभारत बदलने का मुख्य किरदार।

vicky-kaushal-starts-prepping-for-the-immortal-ashwatthama-see-first-pic

गौरतलब है कि अश्वत्थामा की कहानी आज भी बड़ी दिलचस्प है और लोगों को हैरान कर देती है। माना जा रहा है कि आदित्य का ये प्रोजेक्ट काफी बड़े स्तर पर बनेगा। फिल्म का बजट भी बड़ा होगा और इसे भव्य तरीके से ही बनाया जाएगा। यानि कि फिल्म आराम से 250 - 300 करोड़ की कमाई कर सकती है।

फिल्म में विकी कौशल एक सुपरहीरो की भूमिका में दिखाई देंगे जो 5000 साल से ज़िंदा है। जानिए कौन था अश्वत्थामा और उसकी दिलचस्प कहानी

अश्वत्थामा की कहानी

अश्वत्थामा की कहानी

अश्वत्थामा, महाभारत के सबसे दिलचस्प किरदारों में से एक हैं। वो द्रोणाचार्य के पुत्र हैं जिनकी मौत की खबर सुनकर द्रोणाचार्य ने महाभारत के युद्ध के बीच ही शस्त्र त्याग दिए थे। लेकिन उनके साथ छल किया गया था।

पांडवों ने किया था छल

पांडवों ने किया था छल

दरअसल, युद्ध में अपनी स्थिति कमज़ोर देख श्रीकृष्ण ने पांडवों को कूटनीति का सहारा लेने के लिए कहा। ऐसे में युधिष्ठिर द्रोणाचार्य को ये बताने गए कि अश्वत्थामा मारा गया लेकिन नर नहीं कुंजर।

नरो वा कुंजरो वा

नरो वा कुंजरो वा

दरअसल, कौरवों की सेना में अश्वत्थामा का हाथी था जिसकी मृत्यु की खबर युधिष्ठिर द्रोणाचार्य को सुनाने गए लेकिन जैसे ही उन्होंने नर नहीं हाथी बोला, श्रीकृष्ण ने शंख बजाया जिसके कारण द्रोणाचार्य को कुछ सुनाई नहीं दिया।

द्रोणाचार्य का शोक

द्रोणाचार्य का शोक

द्रोणाचार्य को लगा कि उनके बेटे अश्वत्थामा की मृत्यु हो गई और वो शोक मनाने लगे। मौके का फायदा देख, पांडवों ने द्रोणाचार्य का वध कर दिया जिनको ऐसे हारा पाना नामुमकिन था।

गुस्से में बौखलाया

गुस्से में बौखलाया

अपने पिता की मौत से अश्वत्थामा बौखला गया और उसने पांडवों पर ब्रह्मास्भत्र छोड़ा जिससे अभिमन्यु की विधवा की कोख में पल रहा बच्चा खत्म हो जाता। श्रीकृष्ण ने ब्रह्मास्त्र वापस लेने का आग्रह किया जो कि अश्वत्थामा को नहीं आता।

श्रीकृष्ण ने दिया शाप

श्रीकृष्ण ने दिया शाप

गुस्से में श्रीकृष्ण ने अश्वत्थामा को शाप दिया कि वो 6000 सालों तक बेसहारा भटकता रहेगा और कोई भी उसे भोजन और पानी तक नहीं पूछेगा। इसके बाद से अश्वत्थामा की कहानी लोक कथाओं का हिस्सा हो गई।

आज भी ज़िंदा

आज भी ज़िंदा

कथाएं कहती हैं कि अश्वत्थामा आज भी ज़िंदा है और सतपुड़ा के जंगलों में घूमता है। स्थानीय लोगों की मानें तो किसी ने उसे देख लिया तो वो इंसान पागल हो जाता है।

सबसे बड़ा रहस्य

सबसे बड़ा रहस्य

कहा जाता है कि मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में असीरगढ़ के किले में एक शिव मंदिर है जहां रोज़ सबसे पहली पूजा अश्वत्थामा करता है। इस मंदिर की शिवलिंग पर रोज़ ताज़े फूल चढ़े रहते हैं लेकिन इन्हें कौन चढ़ाता है किसी को नहीं पता।

एक और कहानी

एक और कहानी

कहा जाता है कि मध्य प्रदेश में ही जबलपुर के गौरी घाट के किनारे भी अश्वत्थामा भटकते रहते हैं। कहा जाता है कि किले के पास बने तालाब में नहाकर वो रोज़ पूजा करते हैं।

कभी नहीं सूखता तालाब

कभी नहीं सूखता तालाब

दिलचस्प ये है कि ये तालाब, भीषण गरमी में भी कभी नहीं सूखता और इसमें साल भर पानी बना रहता है। अश्वत्थामा से जुड़ी इन सभी गाथाओं को एक ही माला में पिरोकर आदित्य धर, विकी कौशल के माध्यम से परदे पर उतारने जा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X