..................... Uri finds a mention in Budget 2019 speech, steps will be taken to fight piracy - Hindi Filmibeat

बजट 2019: विकी कौशल के 'उरी' की तारीफ- वित्त मंत्री ने PIRACY पर कही बड़ी बात

विकी कौशल स्टारर फिल्म 'उरी' देश भर में छाई हुई है। इतना कि संसद भवन में बजट भाषण के दौरान भी वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने फिल्म की तारीफ की। उन्होंने कहा, हम उरी देखने गए थे और हॉल के अंदर जो जोश था, वह देखने लायक था। इस जिक्र के साथ ही संसद भवन में How's The Josh के नारे गूंजने लगे। यहां तक की स्क्रीन पर कई बार संसद में बैठे परेश रावल (बीजेपी सांसद) को भी दिखाया गया।

बता दें, परेश रावल फिल्म उरी में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजित डोभाल की भूमिका निभाई है। इतना ही नहीं, पीयूष गोयल ने पायरेसी के खिलाफ कड़ा कदम उठाने की भी बात की।

Uri

मनोरंजन जगत के लिए बजट में क्या प्रवाधान किए गए हैं, इसकी जानकारी सदन को देते हुए पीयूष गोयल ने कहा, मनोरंजन जगत से कई लोगों को रोजगार मिलता है और हम सभी फिल्में देखते हैं। फिल्म बनाने वालों की सुविधा के लिए सरकार ने सिंगल विंडों क्लीयरेंस का प्रावधान किया है। ताकि इस उद्योग को आगे बढ़ाया जा सके। साथ ही सरकार पायरेसी के खिलाफ भी कई कदम उठा रही है।

गौरतलब है कि 2018 से अब तक लगभग हर रिलीज फिल्म पायरेसी का शिकार बनी है। रिलीज होते ही या रिलीज से पहले ही फिल्में ऑनलाइन उपलब्ध हो जा रही है, जिससे फिल्म की कमाई को नुकसान भी पहुंचता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X