बत्तियां बुझा दो : अभिषेक बच्चन

अभिषेक ने कहा, "लोगों को बिजली संरक्षण के प्रति शिक्षित बनाए जाने की जरूरत है। मैं मेरे और मेरे परिवार की ओर से इस पहल को समर्थन देने की प्रतिज्ञा करता हूं। मैं बिजली बचाने के लिए जो भी कर सकूंगा वह करूंगा और फिल्म उद्योग के अपने दोस्तों से 'अर्थ ऑवर' के दौरान शूटिंग बंद कर देने का अनुरोध करूंगा।"
'अर्थ आवर' में बुझेंगी बत्तियाँ
'अर्थ ऑवर' की अवधारण 2007 में सिडनी में डब्ल्यूडब्ल्यूएफ ने दी थी। दुनियाभर में 27 मार्च को शाम 8.30 से 9.30 बजे के बीच 'अर्थ ऑवर' का समय होगा। अभिषेक को 'अर्थ ऑवर' अभियान का इस साल का ब्रांड एम्बेस्डर नियुक्त किया गया है। अभिषेक ने रोजमर्रा के जीवन में बिजली की बचत करने के उपाय भी सुझाए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
abhishek bachchan australia अभिषेक बच्चन ऑस्ट्रेलिया जलवायु परिवर्तन बिजली सिडनी climate change electricity sydney


Click it and Unblock the Notifications