Pics: जब हीरो-हिरोईनों से ज्यादा सहकलाकारों के लिए बजी तालियां
बॉलीवुड भी काफी अजीब है, कब यहां कौन किसका दिल चुरा ले कहा नहीं जा सकता है। कभी-कभी फिल्म में हीरो-हिरोईन कोई और होता है लेकिन लोगों का दिल फिल्म के सहकलाकारों पर आ जाता है। अक्सर हम फिल्मों में देखते हैं कि सहकलाकारों को हीरो-हीरोईन से ज्यादा तवज्जो नहीं दी जाती है लेकिन कहा जाता है कि प्रतिभा किसी से छुपी नहीं रह सकती है और सफलता किसी की बपौती नहीं है इसलिए कभी -कभी सेकंड लीड खेलने वाले हीरो-हिरोईन से ज्यादा तालियां बटोर ले जाते हैं।
संक्षेप में कहें तो बहुत सारे हीरो-हिरोईन ऐसे हैं जिन्होंने अपने छोटे से किरदार में अपनी एक्टिंग का ऐसा रंग भरा कि लोग उनके मुरीद बन बैठे। इसका सबसे खूबसूरत उदाहरण है अभिनेता सन्नी देओल। जिन्होंने राजकुमार संतोषी की सुपरहिट फिल्म 'दामिनी' में इंटरवल के बाद एंट्री मारी थी। लेकिन आधी फिल्म गुजर जाने के बाद भी उन्होंने अपने छोटे से किरदार में ऐसा ऱंग भरा कि उनका वो किरदार अमर हो गया और उन्हें नेशनल सपोरटिंग अभिनेता का अवार्ड भी दिलवा गया। सन्नी की वजह से लोग फिल्म के हीरो ऋषि कपूर को भी फिल्म में भूल गये और फिल्म दामिनी केवल मिनाक्षी शेषाद्री और सन्नी देओल की बनकर रह गयी।
हिट सपोर्टिंग एक्टर का दूसरा उत्कृष्ट उदाहरण है फिल्म दीवाना, जिसमें भी लीड हीरो में ऋषि कपूर थे। फिल्म में शाहरूख खान की एंट्री इंटरवल के बाद होती है लेकिन जब होती है ना तोलोग ऋषि कपूर की भूल जाते हैं। सत्तर-अस्सी के दशक में लोकप्रिय कलाकार सपोर्टिंग रोल प्ले नहीं करते थे लेकिन अब सूरत बदल चुकी है। अमिताभ बच्चन, रितिक रोशन और शाहरूख खान भी अब फिल्मों में सपोर्टिंग किरदार प्ले करते दिख जाते हैं और इन्होंने कई सपोर्टिंग अवार्ड भी अपने नाम किये हैं।
आईये डालते हैं ऐसे ही बेहतरीन सपोर्टिंग एक्टर-एक्ट्रेस पर एक नजर जिन्होंने चुराया लोगों का दिल...


Click it and Unblock the Notifications











