दिशा सालियान की मौत के बाद सुशांत की ज़िंदगी को खतरा था - सिद्धार्थ पिठानी का CBI स्टेटमेंट
सुशांत सिंह राजपूत केस में सीबीआई ने अब तक मर्डर एंगल को खारिज नहीं किया गया है और अब रिपब्लिक टीवी के पास सिद्धार्थ पिठानी का सीबीआई स्टेटमेंट है जिसमें सुशांत के फ्लैटमेट सिद्धार्थ पिठानी ने सुशांत सिंह राजपूत और दिशा सालियान केस के बीच कुछ अहम बयान दिए हैं।
सिद्धार्थ पिठानी के इस बयान में कहा गया कि दिशा सालियान की मौत के बाद सुशांत को अपनी ज़िंदगी पर भी खतरा लग रहा था और वो अपनी सिक्योरिटी बढ़ाना चाहते थे।

सिद्धार्थ ने इस स्टेटमेंट में कहा कि 8 जून को दिशा की मौत की खबर सुनकर सुशांत बहुत रोए और बेहोश हो गए। होश में आने के बाद वो काफी डरे हुए थे और कह रहे थे कि उन्हें भी मार दिया जाएगा।
गौरतलब है कि इसी दिन रिया चक्रवर्ती सुशांत का घर छोड़ चुकी थीं और अपने साथ सुशांत के लैपटॉप और हार्ड ड्राइव लेती गई थीं। रिया के पास सुशांत के सारे पासवर्ड्स थे और सुशांत इस वजह से भी काफी परेशान थे।
गौरतलब है कि दिशा सालियान की मौत को लेकर भाजपा नेता नितेश राणे भी बड़ा बयान दे चुके हैं। वहीं सिद्धार्थ पिठानी की भूमिका शुरू से ही इस केस में संदिग्ध रही है।


Click it and Unblock the Notifications












