उम्र के 68वें पड़ाव पर संजय खान

By Super

Sanjay Khan
देशभक्ति पर आधारित चेतन आनंद की वर्ष 1964 में आई फिल्म 'हकीकत' में अपने शानदार अभिनय से लोगों के बीच प्रसिद्धि पाने वाले बॉलीवुड अभिनेता संजय खान को भला कौन भूल सकता है।

बॉलीवुड में 70 के दशक में 'एक फूल दो माली', 'नागिन' और 'वफा' जैसी फिल्मों में शानदार अभिनय करने वाले अभिनेता व निर्माता निर्देशक संजय खान 3 जनवरी को 68 वर्ष के हो जाएंगे।

संजय खान का जन्म 3 जनवरी 1941 को बेंगलुरू में एक अफगान पिता सादिक खान और पारसी मां फातिमा के घर हुआ। इनके दो भाई फिरोज खान और अकबर खान भी बॉलीवुड में अभिनेता और निर्माता निर्देशक के तौर पर सक्रिय हैं।

बॉलीवुड में संजय खान की निर्देशन क्षमता किसी से छुपी नहीं हैं। उन्होंने न सिर्फ फिल्मों बल्कि अनेक टीवी धारावाहिकों का सफल निर्देशन किया। अपने फिल्मी करियर में संजय कई यादगार भूमिकाएं निभा चुके हैं।

उनकी महत्वपूर्ण फिल्मों में प्रमुख है 'काला धंधा गोरे लोग','चांदी सोना', 'मस्तान दादा', 'नागिन','जिंदगी और तूफान','दुनिया का मेला', 'अनोखी पहचान','मेला', 'एक फूल दो माली', 'वो दिन याद करो', 'महाराजा', 'उपासना', 'दिल ने पुकारा',और 'दोस्ती'। इन सभी फिल्मों में उनके शानदार अभिनय को खूब सराहा गया।

संजय खान को 1960 और 1970 के दशक में फिल्म 'एक फूल दो माली' और 'इंतकाम' से दर्शकों के बीच खूब प्रसिद्धि मिली। इन्होंने उस दौर में सभी बड़ी अभिनेत्रियों के साथ अभिनय किया। उनमें प्रमुख हैं माला सिन्हा(दिल्लगी), नूतन(महाराजा),राजश्री (दिल ने पुकारा),मीना कुमारी (अभिलाषा), हेमा मालिनी (बाबुल की गलियां)और राखी (वफा)।

संजय ने (1997-2000)में लोकप्रिय धारावाहिक 'जय हनुमान' और 'द सोर्ड आफ टीपू सुल्तान' का सफल निर्देशन कर लोगों के बीच खूब प्रसिद्धि बटोरी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X