शाहरुख नहीं किक की वजह से आईफा नहीं गये सलमान!
इस साल की शुरुआत में जितने भी अवॉर्ड समारोह हुए उनमें से अधिकर में सलमान और शाहरुख साथ में नज़र आए। यहां तक कि एक समारोह में तो सलमान खान ने शाहरुख खान के गले मिलकर भी लोगों को काफी खुश किया साथ ही शाहरुख खान भी इस साल सलमान खान की फिल्म जय हो का प्रमोशन करते नज़र आए। तो आखिर ऐसा कैसे हो सकता है कि शाहरुख खान की वजह से अब सलमान खान आईफा को ना कह दें। असल में सलमान खान के आईफा ना जाने की वजह शाहरुख नहीं बल्कि किक फिल्म है। जो कि इस साल ईद पर रिलीज होनी है। सलमान खान जल्द से जल्द फिल्म की शूटिंग खत्म करना चाहते हैं और इसलिए वो पोलेंड में कुछ दिनों से शूटिंग में व्यस्त हैं।
किक की शूटिंग की वजह से सलमान खान इस साल के लोकसभा चुनाव में अपना वोट देने से भी चूक गये। तो भला क्या इसके पीछे भी आप शाहरुख खान का ही नाम लगाएंगे कि क्योंकि शाहरुख खान ने लोकसभा चुनाव में वोट दिया तो सलमान खान ने वोट नहीं दिया। अरे भाई अब तो सलमान और शाहरुख खान को बख्श दो। दोनों अब एक दूसरे के गले तक मिल चुके हैं और दोनों के बीच अब किसी तरह का कोई झगड़ा नहीं है। हालाकि वो दोस्तों की तरह पार्टियो में एक साथ बैठकर गप्पे नहीं मारते एक दूसरे के घर नहीं जाते लेकिन अब एक दूसरे को अनदेखा भी नहीं करते।


Click it and Unblock the Notifications












