इस देश में डॉक्टरों को पत्थर मारना या किसी को पीटना तो आम बात है - सैफ अली खान
सैफ अली खान ने हाल ही में इंडिया टुडे के ई कॉन्क्लेव में भाग लिया और इस दौरान उन्होंने दिल खोलकर कई मुद्दों पर बात की। लेकिन सबसे ज़रूरी बात थी फिलहाल देश के हालात। और सैफ से भी इस बारे में सवाल पूछे गए।
उनसे सबसे पहले इस समय के सबसे ज़रूरी मुद्दे पर बात की गई जो था देश में डॉक्टर्स और नर्स पर लगातार हो रहे हमले। लेकिन सैफ अली खान का जवाब हर किसी को चौंका गया।

सैफ अली खान ने इस बारे में बात करते हुए कहा - भारत हर तरह की सोच और मानसिकता वाले लोगों का देश है। यहां कुछ लोगों की सोच रूढ़ीवादी है जो आज भी टोना टोटका कर सकती है और कुछ लोग हैं जो बिल्कुल वैज्ञानिक दृष्टिकोण रखते हैं।
चीज़ें खराब हो सकती थीं लेकिन लोगों को मानना पड़ेगा कि वो लॉकडाउन का पालन कर रहे हैं। अगर इस देश में लोग एक दूसरे को पीट रहे हैं तो मुझे हैरानी नहीं होती है। भारत में इस तरह की घटनाएं हैरानी वाली बात ही नहीं है। बस उम्मीद करता हूं कि ज़्यादातर लोग दिमाग और संयम से काम लें।


Click it and Unblock the Notifications












