सिंघम को मुन्नाभाई के बराबर लाना चाहता हूं-रोहित शेट्टी
बाजीराव सिंघम के सामने होंगी नयी समस्याएं
रोहित शेट्टी ने कहा- ये तो दर्शकों को ही फैसला करने दें कि सिंघम और सिंघम रिटर्न्स में क्या अंतर है, मैं खुद नहीं बढ़ा चढ़ाकर कहना चाहूंगा कि मैंने सिंघम रिटर्न्स बहुत बेहतरीन बनाई है। लेकिन बाजीराव सिंघम का किरदार बहुत ही अलग है। हम इसे मुन्नाभाई सीरीज की ही तरह बनाना चाहते हैं। जिसमें हर एक फिल्म पिछली फिल्म से अलग होगी, मुन्नाभाई की एक अलग कहानी होगी।
मुन्नाभाई के लेवल पर लाना चाहता हूं सिंघम को- रोहित शेट्टी
"सिंघम फ्रेंचाईजी की भी हर एक फिल्म में बाजीराव सिंघम की एक अलग कहानी होगी, एक नयी समस्या होगी जिसे वो सुलझाएगा। तो सिंघम और सिंघम रिटर्न्स में किसी तरह की कोई समानता नहीं है।" रोहित शेट्टी ने ये भी कहा कि जिस तरह से तेलूगू में सिंघम के हर एक सीक्वल में एक ही कहानी बार बार दोहराई जाती है हम बॉलीवुड में वैसा कुछ नहीं करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications












