वो अमिताभ बच्चन हैं, उनकी वजह से मुझे आज भी फिल्में मिल जाती हैं

ऋषि कपूर - अमिताभ बच्चन स्टारर 102 नॉट आउट, 4 मई को रिलीज़ हो रही है। फिल्म को लेकर लोगों में काफी उत्सुकता है। फिल्म के प्रमोशन के दौरान, ऋषि कपूर और अमिताभ बच्चन ने एक दूसरे से जुड़ी काफी बातें शेयर की।

अब हाल ही में ऋषि कपूर ने एक इंटरव्यू में कहा कि अमिताभ बच्चन के कारण तो मुझे आज भी फिल्में मिल रही हैं। उन्होंने बताया कि पहले तो इस तरह की फिल्में बनती ही नहीं थी। हर एक्टर वही खोया पाया वाली फिल्में करता था। दो चार करके खत्म।

rishi-kapoor-believes-amitabh-bachchan-has-opened-ways-senior-actors

ऋषि कपूर ने ये भी बताया कि उन्हें करियर में कभी सीरियसली नहीं लिया गया और इसमें उनकी पूरी गलती थी। वो केवल रोमांटिक रोल ही करते रह गए। उनके अंदर कोई रिस्क लेने की कभी हिम्मत ही नहीं आ पाई।

वहीं उन्होंने आज के सिनेमा पर बात करते हुए कहा कि आज के सितारे सब कुछ ट्राई कर सकते हैं। उन्हें छूट है फिल्म रिजेक्ट करने की। हमारे पास नहीं होती थी। जो आ गई लगता था कर लो।

वहीं अमिताभ बच्चन जैसे स्टार्स हैं जो आज भी एक्सपेरिमेंट कर रहे हैं और लीड रोल की फिल्में कर रहे हैं। और इसलिए ऐसी फिल्में बन रही हैं जिनमें हमारे जैसे एक्टर्स के पास कुछ करने को हो।

ऋषि कपूर का कहना है कि अमिताभ बच्चन ने ये रास्ता बनाया है, इसलिए मुझे अभी भी अच्छा काम मिल पा रहा है। आइए आपको दिखाते हैं, सेकंड इनिंग्स में अमिताभ बच्चन के कुछ शानदार फ्लेवर -

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X