रिया चक्रवर्ती की ज़मानत पर हाईकोर्ट का फैसला सुरक्षित, NCB ने सुबूतों के साथ किया Bail का विरोध
रिया चक्रवर्ती और शौविक चक्रवर्ती की ज़मानत याचिका पर सुनवाई हो चुकी है और बॉम्बे हाईकोर्ट ने इस मामले में फैसला सुरक्षित रख लिया है। बुधवार, 30 सितंबर को इस मामले में फैसला सुनाया जा सकता है।
वहीं NCB ने सुबूतों के आधार पर इस ज़मानत का विरोध किया है। गौरतलब है कि रिया चक्रवर्ती को 8 सितंबर को ड्रग्स की खरीद फरोख्त के मामले में NCB ने तीन दिन की पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया था।

इससे पहले उनके भाई, शौविक चक्रवर्ती और सुशांत सिंह राजपूत के हाउस मैनेजर सैमुएल मिरांडा और सुशांत सिंह राजपूत के कुक दीपेश सावंत को इस मामले में 4 सितंबर को ही गिरफ्तार कर लिया गया था।
तब से ये सभी लोग जेल में हैं। रिया चक्रवर्ती भायखला जेल में कैद हैं। इसी जेल में शीना बोरा मर्डर केस की आरोपी इंद्राणी मुखर्जी भी सज़ायाफ्ता हैं।


Click it and Unblock the Notifications











