रेमो डिसूजा को आया था हार्ट अटैक, अस्पताल के बाहर दिखे पत्नी और सलमान- यहां जानें हेल्थ अपडेट

कोरियाग्राफर- डाइरेक्टर रेमो डिसूजा को शुक्रवार (11 दिसंबर) को हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उन्हें तुरंत ही कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कर दिया गया था। रेमो आईसीयू में हैं। अस्पताल के बाहर उनकी पत्नी लिजेल डिसूजा और दोस्त सलमान खान (कोरियोग्राफर) को भी स्पॉट किया गया था। बहरहाल, ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो रेमो की हालत में अब सुधार है। उनसे मिलने उनके करीबी अस्पताल पहुंच रहे हैं।

Recommended Video

Remo D'Souza health update: दोस्त Ahmed Khan ने बताया कैसी है अब Remo की तबियत | FilmiBeat

रेमो के दोस्त आमिर अली ने मुंबई मिरर को बताया कि रेमो की तबीयत अब ठीक है। शुक्रवार दोपहर को रेमो को भर्ती किया गया है, जिसके बाद उनकी एंजियोप्लास्टी की गई। वह अभी भी आईसीयू में हैं लेकिन होश में हैं।

Remo D’Souza

बता दें, रेमो की पत्नी लिजेल कॉस्ट्यूम डिजाइनर हैं। उनके और रेमो के दो बेटे हैं। उनके परिवार को कोकिलाबेन अस्पताल के बाहर देखा गया था। कई लोग रेमो के परिवार का इस मुश्किल वक्त में साथ देने के लिए पहुंच रहे हैं।

फैंस रेमो के जल्द ठीक होकर वापस लौटने की दुआएं कर रहे हैं। वहीं, रेमो के साथ काम कर चुकीं नोरा फतेही, कोरियोग्राफर गीता कपूर, टेरेंस आदि समेत इंडस्ट्री से जुड़े कलाकार भी उनके स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

गौरतलब है कि, रेमो डिसूजा भारत के जाने माने कोरियोग्राफर हैं। उन्हें स्टूडेंट ऑफ द ईयर, ये जवानी है दीवानी, एबीसीडी 2, बाजीराव मस्तानी और कलंक के लिए अवॉर्ड भी दिया जा चुका है। वहीं, साल 2013 में उन्होंने निर्देशन में क्षेत्र में भी कदम रखा। उन्होंने फालतू, एबीसीडी, एबीसीडी 2, फ्लाइंग जट, रेस 3 और स्ट्रीट डांसर जैसी फिल्मों को डायरेक्ट किया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X