पंडित रविशंकर को मिला ग्रैमी लाइफटाम अचीवमेंट अवॉर्ड
मशहूर सितार वादक पंडित रविशंकर को लाइफटाइम अचीवमेंट ग्रैमी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। ज्ञात हो कि कल 12 दिसंबर 2012 को 92 साल की उम्र में अमेरिका के एक अस्पताल में पंडित रविशंकर जी का निधन हो गया। बताया गया कि उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी और साथ ही दिल की बीमारी से भी वो पीड़ित थे। ग्रैमी अवॉर्ड को ऑर्गेनाइजर्स ने गुरुवार को ये खबर दी कि 10 फरवरी को होने जा रहे इस अवॉर्ड के दौरान की बड़े बड़े कलाकारों को सम्मानित किया जाएगा।
सितार वादक पंडित रविशंकर जी ने पूरे विश्व में इंडियन क्लासिकल संगीत को एक नये मकाम तक पहुंचाया। दी बीटल्स जॉर्ज हैरीसन और येहुदी मेनूहिन पर उनका काफी प्रभाव था। बुधवार को दिल की हार्ट वेल्न रिप्लेसमेंट सर्जरी के बाद अमेरिका के स्क्रिप्स मेमोरियल अस्पताल में उनका निधन हो गया। उनके निधन पर देश के प्रधानमंत्री तक ने शोक जताया। डा. कुमार विश्वास ने रविशंकर जी के निधन पर शोक जताते हुए लिखा है "सूनी-सूनी साँझ में , सुन तेरी आवाज़ , मन रविशंकर हो गया, तन बिरजू महाराज....!"

ज्ञात हो कि पिछले हफ्ते ही ग्रैमी के बेस्ट वर्ल्ड संगीत एलबम के लिए भी रविशंकर और उनकी 31 वर्षीय बेटी अनुष्का को भी नामांकित किया गया था। पहली बार ग्रैमी की किसी नामांकन में पिता और बेटी का नाम एक साथ आया था। रविशंकर जी के अलावा ग्लेन गुल्ड, चार्ली हैडेन, लाइटिंग होपकिन्स, केरोल किंग, पट्टी पेज और टेम्पटेशन्स को भी इस अवॉर्ड के लिए नामांकित किया गया है।


Click it and Unblock the Notifications











