..................... Ranveer Singh opens up on Band Baaja Baaraat and Ranbir Kapoor connection - Hindi Filmibeat

रणबीर ने फिल्म रिजेक्ट कर दी और तीन साल बाद मेरी LOTTERY लग गई

बॉलीवुड में इस समय अगर शाहरूख - सलमान की केमिस्ट्री को कोई रिप्लेस कर सकता है तो वो हैं रणबीर कपूर और रणवीर सिंह। अब एक इंटरव्यू में रणवीर ने अपने स्टारडम में रणबीर कपूर के रोल पर बात की।

दरअसल, रणवीर सिंह की डेब्यू फिल्म बैंड बाजा बारात, पहले रणबीर कपूर को ऑफर हुई थी लेकिन रणबीर ने ये फिल्म रिजेक्ट कर दी। इसके बाद यशराज को फिल्म के लिए एक नया लड़का चाहिए था।

ranveer-singh-opens-up-on-band-baaja-baaraat-ranbir-kapoor-connection

रणवीर ने बताया कि मैं तीन साल से स्ट्रगल कर रहा था लेकिन मैंने अपना चेहरा बचाकर रखा था। ना ही मैंने मॉडलिंग की और ना ही कोई एड फिल्म। बस एक दिन मुझे यशराज से कॉल आया और फिर मेरी किस्मत बदल गई।

हालांकि इस शहर में मैंने जो कुछ भी पाया है वो अपनी मेहनत से पाया है। अगर आज मेरे पास स्टारडम है तो मैंने उसे हासिल करने के लिए बहुत ज़्यादा मेहनत की है।

गौरतलब है कि बैंड बाजा बारात आने के पहले इतनी ज़्यादा चर्चा में नहीं थी लेकिन रणवीर अनुष्का ने हौले हौले सबको अपना दीवाना बना दिया। फिल्म में सब कुछ नया था स्टोरी, रोमांस, दोस्ती, एक्टर और डायरेक्टर।

फिल्म के रिलीज़ होते ही केवल इस फिल्म के ही चर्चे थे। इस एक फिल्म ने भारत का पूरा शादी सिस्टम बदल डाला। फिल्म के रिलीज़ होते ही ये तय हो गया था कि सुपरस्टार्स की गद्दी अब हिलने वाली है।

इतना ही नहीं फिल्म में शादी को भी इतने ताज़ा अंदाज़ में परोसा गया कि लोगों का शादी करने और करवाने का भी मन कर गया। तो अनुष्का और रणवीर बड़े ऐंवई अंदाज़ में सिखा गए ये 10 बातें जो आपको भी गांठ बांध लेनी चाहिए

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X