पैसे कमाने के लिए अवॉर्ड फंक्शन अच्छे हैं- रणवीर सिंह!

वहीं दूसरी तरफ रणवीर सिंह का कहना है कि उन्हें अवॉर्ड फँक्शन्स में परफॉर्म करना बेहद पसंद है। पैसे कमाने के लिए अवॉर्ड फंक्शन बेस्ट हैं। वहां पर परफॉर्म करके आप काफी पैसे भी पा लेते हैं और साथ ही लाइव परफॉर्मेंस का एक्सपीरियंस भी आपके लिए कुछ नया और हटकर होता है। इस साल रणवीर सिंह ने जीमा अवॉर्ड फँक्शन को होस्ट भी किया था और उसके लिए उन्हें काफी तारीफें भी मिलीं। इसलिए रणवीर सिंह का कहना है कि अवॉर्ड फंक्शन बहुत ही एक्साइटेड होते हैं। अवॉर्ड फंक्शन में परफॉर्म करना और उन्हें होस्ट करना बहुत ही मजेदार होता है। हालांकि ये उतना भी आसान नहीं होता जितना कि ये दिखता है।
रणवीर सिंह ने कहा कि देखने में लगता है कि ये बहुत ही आसान है अवॉर्ड फंक्शन होस्ट करना लेकिन ये बहुत मुश्किल काम है स्टेज पर खड़े होकर होस्ट करना और लोगों को इंगेज किये रखना। लेकिन अपने बेहतरीन सेंस ऑफ ह्यूमर से रणवीर सिंह ने अपने पहले अवॉर्ड फँक्शन को यादगार बना दिया। रणवरी सिंह की पिछले साल ही रिलीज हुई फिल्म राम लीला को कई सारे अवॉर्ड्स मिले लेकिन वहीं लुटेरा को नॉमिनेशन्स तक में एंट्री नहीं मिली। इसके लिए रणवीर थोड़ा सा निराश हैं और उनका कहना है कि कई बार बेहतरीन और बेस्ट फिल्मों को नॉमिनेशन्स में ना देखकर उन्हें बहुत हैरानी होती है।


Click it and Unblock the Notifications











