बॉलीवुड में नस्‍लवाद, रंगभेद- गोरी लड़कियों को ज्‍यादा तवज्‍जो

By Ajay Mohan

Priyanka Chopra
कास्टिंग काउच के बाद इन दिनों बॉलीवुड में एक और मुद्दे ने तुल पकड़ी है। खबर है कि इन दिनों यह बात निकल कर सामने आ रही है कि बॉलीवुड में भी नस्लवाद का मुद्दा हावी है। बॉलीवुड में भी सिर्फ उन्हें ही अधिक मौके मिलते हैं जो गोरे रंग के हैं। खासतौर से नायिकाओं के चयन में तो इस बात पर विशेष रूप से ध्यान दिया जाता हैं। दूसरी तरफ बॉलीवुड की कई नायिकाओं ने भी इस बात की पुष्टि की है।

भारत में सुंदरता की परिभाषा गोरी चमड़ी तक ही सीमित है, इसलिए बॉलीवुड भी इन मानसिकता से अछूता नहीं रहा है। लोगों का कहना है कि गोरी चमड़ी का महत्व इस पुरुष प्रधान इंडस्ट्री में बहुत ज्यादा है। हाल ही में एक अंतरराष्ट्रीय मैगजीन के भारतीय संस्करण के लिए बॉलीवुड की हॉट अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बातचीत में स्वीकारा कि बॉलीवुड में भी रंगभेद है। वह भी रंगभेद से प्रभावित है। गोरी त्वचा और फेयर आंखों को फिल्म इंडस्ट्री में ज्यादा तवज्जो दी जाती है।

प्रियंका ने तो यहां तक कह डाला कि गोरी चमड़ी के बगैर इस पुरुष प्रधान इंडस्ट्री में लंबी पारी खेलना बहुत मुश्किल है। इंडियन फिल्म इंडस्ट्री पूर्वाग्रह से ग्रसित है। लेकिन दर्शक बहुत अच्छे हैं। हालांकि हर दूसरी अभिनेत्री सांवली हैं, जो पहले आर्ट सिनेमा तक ही पसंद की जाती थी। लेकिन अब सांवली अभिनेत्रियां भी हॉट और सेक्सी लगने लगी हैं। सांवली सलोनी बिपाशा बसु, काजोल, तनुश्री दत्ता, प्रियंका चोपड़ा, मलाइका अरोड़ा, लारा दत्ता और कोंकणा सेनशर्मा आदि ऐसी अभिनेत्रियां हैं, जिन्होंने अपने सेक्सी फिगर और अभिनय के दम पर सफल मुकाम हासिल किया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X