हरियाणा में रिलीज हुई 'आरक्षण', कहीं फुल रिसपॉन्स तो कहीं विरोध

शुरूआत में फिल्म देखने पर लगता है कि जात-पात का जहर घोला जा रहा हो। लेकिन जैसे-जैसे फिल्म आगे बढ़ी वैसे स्थिती स्पष्ट हो गई। फिल्म का अंत शिक्षाप्रद है। सभी को समान अधिकार से योग्यता के आधार पर उच्च शिक्षा व नौकरी मिलनी चाहिए। सिरसा में रोजाना 6 शो दिखाए जा रहे हैं जिसमें संडे को हाऊस फुल हो चुका है। एडवांस बुकिंग भी जोरो पर है। खास बात यह है कि इस फिल्म में हिसार के कलाकार यशपाल शर्मा और आंचल मुंजाल भी हैं।
हिसार के सिनेमा घरों में प्रशासन ने पुलिस बल तैनात कर रखा था मगर फिल्म के दौरान पुलिस कर्मी थियेटर में सोते हुए दिखाई दिए। सनसिटी के सिनेमा मैनेजर ने कहा कि पहले दिन पांचों शो में आम दिनों की तरह ही दर्शक आए। सनसिटी में सुबह साढ़े नौ बजे पहला शो थियेटर नंबर दो में शुरू हुआ। इसे देखने ज्यादातर युवा आए। दर्शकों ने फिल्म के मध्यांतर से पहले के पार्ट को खूब पसंद किया है। सिनेमा हाल में 372 सीट हैं। वहीं सिनेमा मैनेजर अशोक कुमार ने कहा कि रोजाना की तरह 70 प्रतिशत टिकटों की बिक्री हुई है।


Click it and Unblock the Notifications











