कन्फ्यूजन का पुलिंदा है 'नो प्रॉब्लम'

संजय दत्त, सुनील शेट्टी, शक्ति कपूर, अक्षय खन्ना, परेश रावल, मुकेश तिवारी, विश्वजीत प्रधान, सुष्मिता सेन, कंगना राणावत और नीतू चंद्रा के अलावा खुद अनिल कपूर प्रमुख भूमिका में हैं, इसके बावजूद बात बन नहीं पाई है। फिल्म में बहुत सारे दृश्यों का लॉजिक ही समझ में नहीं आता। अजीबोगरीब नाम और वेशभूषा वाले तमाम किरदार उलजलूल भंगिमाओं में कुछ ऐसे बिखरे पड़े हैं कि बहुत जल्द फिल्म उबाऊ हो जाती है। कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि अनिल कपूर का ये एक असफल प्रयास है, फिल्म कन्फ्यूजन का पुलिंदा है।


Click it and Unblock the Notifications











