Fact Check: लाख छिपाने के बाद भी सामने आ गया कैटरीना कैफ के बेटे का वीडियो? बेहद क्यूट, लेकिन ये है सच्चाई!
Katrina Kaif Son Face Revealed? कैटरीना कैफ और विक्की कौशल के माता पिता बनने के बाद लोग चाहते हैं कि एक बार उनके बेटे विहान की शक्ल देखने को मिल जाए। ऐसे में एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कैटरीना कैफ गोद में नन्हे मु्न्ने को लेकर प्यार दुलार करती नजर आ रही हैं।

कभी वो उस मासूम को सीने से लगाती हैं तो काफी हंस हंसकर देखती हैं। जैसे ही वीडियो सामने आया लोगों ने कमेंट्स करना शुरु कर दिया कि कैटरीना कैफ फाइनली अपने बेटे विहान के साथ नजर आईं हैं। हालांकि इस वीडियो की सच्चाई जानकर आप हैरान होने वाले हैं।
कौन है ये बच्चा?
अगर आपको भी लगता है कि वीडियो में नजर आ रहा है ये बच्चा कैटरीना कैफ और विक्की कौशल का विहान है तो रुक जाइए क्योंकि ये एक पुराना वीडियो है। जी हां, कैटरीना कैफ इस वीडियो में किसी और बच्चे को प्यार करतीं नजर आ रही हैं। ये वीडियो कैटरीना कैफ की शादी के पहले का है।
इसके अलावा कई ऐसे वीडियोज हैं जिनमें कैटरीना कैफ बच्चों के साथ नजर आ चुकी हैं। हालांकि ये किसका बेबी है इसको लेकर खुलासा नहीं हुआ है। कैटरीना कैफ ने विहान को नवंबर 2025 को जन्म दिया था और इसके बाद से फैंस एक झलक का इंतजार कर रहे हैं।
क्या कह रहे हैं लोग
इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग कमेंट्स करते हुए काफी कुछ कह रहे हैं। किसी ने इस वीडियो को साझा करते हुए कैप्शन लिखा है, 'कैटरीना का बेबी।' इसके बाद लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''बहुत ज्यादा क्यूट है।'' एक ने लिखा, ''मातृत्व का आनंद लें।'' एक ने लिखा, ''यह एक पुराना वीडियो है... कैट किसी के बच्चे को गोद में लिए हुए है।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो...


Click it and Unblock the Notifications















