IAS Success Story: 40 की उम्र, 7वां अटेंप्ट.. दो बच्चे पालते हुए ये हाउसवाइफ बनीं IAS ऑफिसर

Who is IAS Nisa Unnirajan: कौन कहता है आसमां में छेद नहीं हो सकता.. एक पत्थर तो जरा तबीयत से उछालो यारों। ये कहावत हमारी आज की इस सक्सेज स्टोरी पर बिल्कुल फिट बैठती है। उम्र का पढ़ाई से ताल्लुक तो नहीं है लेकिन जिम्मेदारियां कई बार लोगों के सपनों मार देती हैं।

IAS Nisa Unnirajan

आज हम ऐसी ही एक हाउसवाइफ के बारे में बात करने वाले हैं जिसने 35 साल की उम्र में एक सपना देखा और 40 साल की उम्र में आईएएस अधिकारी बन गई। दो बेटियां और घर के काम के साथ साथ इस महिला ने वो कर दिया जिसका सपना ही देखा जा सकता है। हम बात कर रहे हैं निसा उन्निराजन की जो कि 7वें अटेंप्ट में यूपीएससी पास कर अधिकारी बन गईं थीं।

Also Read
The Kerala Story 2: रिलीज के चंद घंटे पहले हाई कोर्ट ने लगाई रोक, फिर भी टिकट खरीदने से बाज नहीं आ रहे लोग
The Kerala Story 2: रिलीज के चंद घंटे पहले हाई कोर्ट ने लगाई रोक, फिर भी टिकट खरीदने से बाज नहीं आ रहे लोग

कौन हैं निसा उन्निराजन?

40 साल की उम्र में निसा ने साल 2024 में यूपीएससी परीक्षा पास की थी। वो लगातार 6 बार प्रयास कर चुकीं थीं और अपने सातवें प्रयास में इतिहास दर्ज कर डाला। निसा इस दौरान सिर्फ पढ़ाई नहीं कर रहीं थीं बल्कि वो दो बेटियां पाल रहीं थीं और नौकरी भी कर रहीं थीं।

इसके अलावा वो श्रवण बाधित भी थीं। बता दें परिवार ने उनको सहयोग दिया और उन्होने विकलांग होने के बाद भी वो कर दिखाया जो कि सालों साल लोगों को प्रेरित करता रहेगा। अगर सपने देखे जाएं और उनको सही से संजोया जाए तो इंसान कुछ भी कर सकता है और निसा ने इसका उदाहरण पेश किया है।

किसने किया निसा को सपोर्ट?

निसा उन्निराजन के पति एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं जबकि उनके पिता एक रिटायर्ड पुलिस ऑफिसर हैं। बता दें कि यही दोनों शख्स हैं जिन्होने निसा को काफी सपोर्ट किया और इस पद तक पहुंचने के लिए सहायता करते रहे। निसा ने 2024 की यूपीएससी सीएसई परीक्षा में अखिल भारतीय रैंक 1000 हासिल की थी। बता दें कि सोशल मीडिया पर उनको लेकर लोग अक्सर बातें करते हैं।

More from Filmibeat

Read more about: filmibeat news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X