नेहा कक्कड़ की दर्दनाक कहानी: मां-बाप नहीं करना चाहते थे पैदा, पैसों की दिक्कत,रातों जाग तय किया सफर
6 जून को नेहा कक्कड़ अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। इस मौके पर नेहा कक्कड़ ने अपने संघर्ष की कहानी को संगीत के जरिए पेश किया। एक सिंगर की जुबानी उनका स्ट्रगल वीडियो यूट्यूब पर रिलीज कर दिया गया है। ऋषिकेश के गरीब परिवार में जन्मी नेहा कक्कड़ ने जन्म से लेकर सिंगर बनने के सफर को फैंस के साथ शेयर किया। ये वीडियो गाने और रेप के जरिए नेहा के परिवार, घर, परेशानी और सफलता के सफर को दिखाती है।
नेहा कक्कड़ के वीडियो में कई दर्दनाक खुलासे भी हैं। उन्होंने बताया कि वह कम पढ़े लिखे और सीधे सादे परिवार में जन्मी थीं। आर्थिक तंगी के चलते माता पिता उन्हें पैदा नहीं करना चाहते थे लेकिन गर्भ 8 हफ्ते का था जिसके चलते नेहा का जन्म हुआ। कैसे नेहा कक्कड़, सोनू का सफर जागरण में शुरू हुआ और फिर वह देश की टॉप सिंगर बन गईं।


Click it and Unblock the Notifications











