..................... फिल्ममेकर बुद्धदेव दासगुप्ता का निधन- ममता बनर्जी, राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ने जताया शोक | National Award-winning director Buddhadeb Dasgupta passes away, Mamata Banerjee pays tribute - Hindi Filmibeat

दिग्गज फिल्ममेकर बुद्धदेव दासगुप्ता का निधन- राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, ममता बनर्जी ने जताया शोक

दिग्गज फिल्ममेकर बुद्धदेव दासगुप्ता ने कोलकाता में आखिरी सांसे ली हैं। 77 वर्षीय निर्देशक कई उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे। उन्हें किडनी की बीमारी थी और वह डायलिसिस पर थे। उनके निधन से फिल्म इंडस्ट्री का गहरा झटका लगा है। उनके निधन पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्ती, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शोक व्यक्त किया है।

बता दें, बुद्धदेव दासगुप्ता की पांच फिल्मों को बेस्ट फीचर फिल्म के लिए नेशनल अवॉर्ड मिल चुका है। इसके अलावा दो फिल्मों के लिए उन्हें बेस्ट डायरेक्टर के लिए नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। वह एक मशहूर कवि भी थे।

Buddhadeb Dasgupta

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा- "प्रख्यात फिल्मकार बुद्धदेव दासगुप्ता के निधन से दुखी हूं। अपने काम के जरिए उन्होंने सिनेमा की भाषा में गीतात्मकता का संचार किया था। उनका निधन फिल्म जगत के लिए बड़ा नुकसान है। उनके परिवार, सहयोगियों एवं प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं।"

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लिखा- "श्री बुद्धदेव दासगुप्ता के निधन से व्यथित हूं। उनके विविध कार्यों ने समाज के सभी वर्गों के साथ तालमेल बिठाया। वे एक प्रख्यात विचारक और कवि भी थे। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और कई प्रशंसकों के साथ हैं। ओम शांति।"

वहीं, राष्ट्रपति ने लिखा- "बुद्धदेव दासगुप्ता ने अपनी विश्व-प्रसिद्ध फिल्मों के साथ-साथ कविता के साथ हमारी कला और संस्कृति को समृद्ध किया। उनके निधन से हमने एक असाधारण कलाकार खो दिया है। शोक संतप्त परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X