5 महीनों से बंद हैं सिनेमाघर- मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन ने की केंद्र से सिनेमाघरों को खोलने की अपील

भारत में सिनेमाघरों में रिलीज हुई आखिरी फिल्म थी 'अंग्रेजी मीडियम', जिसकी रिलीज के अगले ही दिन कोरोना वायरस के कहर की वजह से देशभर में सिनेमाघरों को बंद करने की घोषणा कर दी गई। लगभग 5-6 महीनों से भारत में सभी मल्टीप्लेक्स और सिंगल स्क्रीन थियेटर्स पूरी तरह से बंद हैं। जिससे लाखों की रोजी रोटी भी छिन गई है।

अब बॉलीवुड के कई कलाकार, निर्माताओं समेत मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने सरकार ने मांग की है कि देश में अब सिनेमाघरों को खोल दिये जाएं। एसोसिएशन ने कई ट्विट्स किये हैं और लिखा कि, यदि मेट्रो, मॉल और रेस्तरां को खोलने की अनुमति मिल सकती है, तो सिनेमा उद्योग भी एक अवसर पाने का हकदार है।

cinema halls

सरकार द्वारा 'अनलॉक-4' के लिए जारी किए गए जारी दिशा-निर्देशों में सिनेमाघरों को खोलने की अनुमति नहीं दी गई है। जिसके बाद मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन ने अपनी मांग रखी है। एसोसिएशन ने #SupportMovieTheatres के साथ ट्विट किया कि सिनेमा उद्योग देश की संस्कृति का न सिर्फ अंतर्निहित हिस्सा है, बल्कि अर्थव्यवस्था का अभिन्न हिस्सा भी है जिससे लाखों लोगों की आजीविका चलती है।

CBI के सामने रिया चक्रवर्ती ने स्वीकार ली ड्रग्स चैट की बात? वकील ने कहा- 'इन सबके लिए वक्त नहीं है'

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X