CBI के सामने रिया चक्रवर्ती ने स्वीकार ली ड्रग्स चैट की बात? वकील ने कहा- 'इन सबके लिए वक्त नहीं है'
रिया चक्रवर्ती के व्हॉट्सएप ड्रग चैट ने सुशांत सिंह राजपूत केस को एक नया एंगल दे दिया है। सीबीआई अब तक चार बार रिया चक्रवर्ती से पूछताछ कर चुकी है। वहीं, कई रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि रिया ने पूछताछ के दौरान ड्रग्स से संबंधित चैट को स्वीकार कर किया है। बहरहाल, रिया ने वकील सतीश मानशिंदे ने अपनी प्रतिक्रिया दी है और कहा कि, वह केवल जांच करने वाली एजेंसियों के आधिकारिक बयान को ही मानेंगे।
रिया के वकील ने कहा, 'इन अफवाहों के लिए मेरे पास समय नहीं है। हम सीबीआई, ईडी, पुलिस या एनसीबी के आधिकारिक तौर पर लिखित बयान को ही मानेंगे।

इसके पहले मानशिंदे ने एक बयान जारी कर कहा था कि उनके क्लाइंट का बैन पदार्थों के साथ कोई संबंध नहीं हैं। उन्होंने कहा था, 'रिया ने अपने जीवन में कभी ड्रग्स का सेवन नहीं किया। वह ब्लड टेस्ट के लिए तैयार है।'
अब तक रिया को प्रवर्तन निदेशालय और सीबीआई के ही सवालों का जवाब देना था, लेकिन अब नार्कोटिक्स विभाग यानी NCB भी इस मामले में जांच करेगी। यानि एनसीबी भी रिया से पूछताछ करेगी।
सुशांत सिंह राजपूत के दोस्त संदीप सिंह के साथ कंगना रनौत की पुरानी तस्वीर वायरल- लोगों ने पूछे सवाल


Click it and Unblock the Notifications











