सुशांत सिंह राजपूत के दोस्त संदीप सिंह के साथ कंगना रनौत की पुरानी तस्वीर वायरल- लोगों ने पूछे सवाल
सुशांत सिंह राजपूत के कथित दोस्त संदीप सिंह के साथ कंगना रनौत और उनकी बहन रंगोली चंदेल की एक पुरानी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिस पर यूजर्स सवाल उठा रहे हैं। लोगों ने कंगना से सवाल करते हुए पूछा कि.. वो संदीप को पहले से इतनी अच्छी तरह से कैसे जानती हैं!
सुशांत सिंह राजपूत केस में रिया चक्रवर्ती के अलावा यदि किसी नाम पर सबसे ज्यादा सवाल उठ रहे हैं, तो वो है संदीप सिंह। संदीप खुद को सुशांत का सबसे अच्छा और नजदीकि दोस्त बताते हैं, लेकिन वो पिछले कई महीनों से सुशांत के संपर्क में नहीं थे। लिहाजा, संदीप पर काफी उंगलियां उठ रही हैं।

इस केस की शुरुआत से ही संदीप लगातार शक के घेरे में हैं। हाल ही में सुशांत के फैमिली वकील ने यह भी खुलासा किया था कि संदीप को सुशांत के परिवार में कोई नहीं जानता। लेकिन सुशांत के निधन के बाद संदीप ने ही सभी औपचारिकताओं को पूरा किया था।
सलमान खान ने पूरा किया अपना वादा- महाराष्ट्र के बाढ़ प्रभावित गांव में बनवा रहे हैं 70 घर


Click it and Unblock the Notifications