सलमान खान ने पूरा किया अपना वादा- महाराष्ट्र के बाढ़ प्रभावित गांव में बनवा रहे हैं 70 घर
बॉलीवुड स्टार सलमान खान जरूरतमंदों की मदद के लिए हमेशा सामने आए हैं। कोरोना काल में भी सलमान खान ने लोगों को हर तरह से मदद देने की कोशिश की है। वहीं, अब महाराष्ट्र के बाढ़ प्रभावित गांव खिद्रापुर में सलमान ने 70 घरों को फिर से बनवाने का अपना वादा पूरा किया है। इस गांव में लोगों के घर बनने का काम शुरू हो गया है।
फरवरी में सलमान खान ने एक कंपनी की मदद से गांव के लोगों के घर बनवाने का वादा किया था, जिनके घर 2019 में आई बाढ़ से प्रभावित हो गए थे। उस दौरान सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम पर इसकी जानकारी दी थी।

महाराष्ट्र के मंत्री राजेंद्र पाटिल ने ट्वीट कर सलमान खान द्वारा पूरे किए गए वादे को बारे में जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले के खिद्रापुर गांव में घरों की नींव रखते हुए की कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, सलमान खान और एलान फाउंडेशन की ओर से 250 स्क्वायर फीट के घर बनाकर दिए जाएंगे।


Click it and Unblock the Notifications











