तो क्या शाहरुख की केकेआर पहुंच गयी आईपीएल फाइनल में!

अभी भले ही आईपीएल के फाइनल में जाने वाली क्रिकेट टीम्स का सेलेक्शन नहीं हुआ है लेकिन मीडिया में खबरें हैं कि शाहरुख खान की टीम केकेआर (कोलकाता नाइट राइडर्स) फाइनल में पहुंच चुकी है। इस खबर के पीछे वजह ये है कि पिछले साल वानखेड़े मैदान में शाहरुख खान पर जो बैन लगाया गया था वो बैन अब हटा लिया गया है। अब शाहरुख खान वानखेड़े में होने वाले मैच को देख सकते हैं। हालांकि अभी तक ये तय नहीं है कि फाइनल मैच मुंबई में होगा या कोलकाता में। लेकिन अगर ये मैच मुंबई में होने वाला है तो फिर शाहरुख खान की टीम के फाइनल में पहुंचने के प्रबल चांसेस हैं। क्योंकि उनके ऊपर से फाइनल मैच से पहले इस तरह से बैन हटा लिये जाने के पीछे कुछ तो खास वजह होगी ही।

15 मई को जैसे ही ये खबर मीडिया को मिली की शाहरुख खान पर से बैन हटा लिया गया है तो सभी ने यही सोचा कि शाहरुख खान अब फाइनल मैच में जा सकते हैं। और अगर शाहरुख खान पर से बैन हटाया गया है तो इसके पीछे कहीं ना कहीं ये वजह होगी कि शाहरुख खान की टीम फाइनल में जाने वाली है। फिर कहीं ये फिक्सिंग का मामला तो नहीं। अब इस तरह की खबरें का आना तो लाजिमी ही है क्योंकि वानखेडे मैदान से बैन किये जाने वाले शाहरुख खान को पूरे पांच साल तक वानखेड़े स्टेडियम में ना जाने का आदेश दिया गया था। हालांकि बाद में शाहरुख खान को अपने किये पर पछतावा भी हुआ।

ज्ञात हो कि साल 2012 में वानखेडे़ में आपीएल मैच के दौरान शाहरुख खान वहां के गार्ड से उलझ पड़े और उसके साथ हाथापाई पर उतर आए। इसके चलते मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने शाहरुख खान पर पांच साल का बैन लगाते हुए शाहरुख खान को वानखेड़े में आने से रोक दिया। बाद में शाहरुख खान ने अपने किये पर पछतावा भी दिखाया और कहा कि उनसे गलती हो गयी। लेकिन वहां के गार्ड ने उनके साथ बद्तमीजी की थी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X