2014 में किन सितारों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं दर्शक
साल 2013 शाहरुख खान, आमिर खान, सोनाक्षी सिन्हा, दीपिका पादुकोण, अर्जुन कपूर, अक्षय कुमार के फैंस के लिए काफी यादगार रहा। सोनाक्षी सिन्हा और दीपिका पादुकोण तो साल 2013 में रिलीज हुई अधिकर फिल्मों का हिस्सा रहीं। हालांकि दीपिका ने अधिकर फिल्मों में अपने बेहतरीन अभिनय के चलते अवॉर्ड फंक्शन्स में कई अवॉर्ड्स जीते लेकिन सोनाक्षी को सिर्फ उनकी फिल्मों के लिए ढ़ेर सारी तारीफों से ही काम चलाना पड़ा। लेकिन ये जरुर है कि सोना ने बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में खुद का नाम जरुर शामिल कर लिया।
इसके अलावा शाहरुख खान की फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस ने ईद के दिन रिलीज होकर काफी कमाई की और बाकी फिल्मों के सामने एक बड़ा टारगेट रख दिया। उसके बाद आमिर खान की फिल्म धूम 3 ने भी एक नया रिकॉर्ड बनाया और बॉक्स ऑफिस पर एक एक करके कई नये रिकॉर्ड कायम किये। हालांकि साल 2013 सलमान खान के फैंस के लिए काफी निराशाजनक रहा क्योंकि सलमान खान की फिल्म जय हो लेट होते होते आखिरकार 2014 में रिलीज हुई और बॉक्स ऑफिस पर भी इसका रिस्पॉंस ठंडा रहा।
अब साल 2014 में भी दर्शकों को अपने अपने पसंदीदा एक्टरों की फिल्मों को लेकर काफी उत्सुकता है। खानों की तिकड़ी के अलावा अक्षय कुमार, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, रणबीर कपूर आदि के फैंस अपने फेवरेट कलाकारों की फिल्मों की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। तो आइये नज़र डालते हैं इस साल रिलीज होने वाली कुछ मोस्ट अवेटेड फिल्मों पर जिनका फैंस को बेसब्री से इंतजार है।


Click it and Unblock the Notifications











