महिमा चौधरी का भयंकर एक्सीडेंट, कहा- 67 ग्लास के टुकड़े मेरे चेहरे पर थे, मर रही थी, काम नहीं मिला !
सुभाष घई की फिल्म 'परदेस' से डेब्यू करने के बाद रातों रात महिमा चौधरी सुपरहिट हो गईं। शाहरूख खान के अपोजिट उनकी जोड़ी को बेहद पसंद किया गया। महिमा को बेस्ट फीमेल फिल्मफेयर डेब्यू का पुरस्कार भी मिला। लेकिन महिमा चौधरी की जिंदगी में एक दौर ऐसा भी आया जब एक भयानक एक्सीडेंट ने उनकी चेहरे के साथ करियर की भी काया पलट कर रख दी।
खुद इसका खुलासा महिमा चौधरी ने एक इंटरव्यू में किया है। महिमा ने बताया है कि कैसे 21 साल पहले वह मौत के मुंह से वापस निकली। हादसे में उनका चेहरा बुरी तरह खराब हो गया था, ऐसे में उन्होंने खुद को फिल्मों से दूर कर लिया। क्योंकि वह फिल्म इंडस्ट्री की हकीकत से वाकिफ थीं।

आलम ये था कि जब महिमा ने एक्सीडेंट के बाद अपना चेहरा देखा तो वह बुरी तरह से डर गई थीं। गौरतलब है कि महिमा ने साल 2006 में बॅाबी मुखर्जी से शादी की। साल 2013 में दोनों का तलाक हो गया। दोनों की बेटी अरियाना है जो कि महिमा के साथ रहती है। चलिए आपको बताते हैं कितना दर्दनाक था महिमा चौधरी का एक्सीडेंट


Click it and Unblock the Notifications











