बुश पर जूता उछालने वाले पर फिल्म!

By Priya Srivastava

Mahesh Bhatt
हमेशा विवादित मुद्दों पर फिल्म बनाने वाले निर्देशक महेश भट्ट का दिल इस बार एक जूतामार पर आ गया है। जी हां, यह कोई मामूली जूता मार नहीं है। यह वह जूतामार हैं, जिन्होंने भरी सभा में जॉर्ज बुश को जूता मार कर उन्हें बदनाम कर दिया था। ईराकी पत्रकार मुंतजर अली नामक इस पत्रकार को महेश भट्ट बेहद प्रोमोट कर रहे हैं और उनका मानना है कि यह बेहद शोधपरक विषय था, जिस पर कुछ समय के बाद ध्यान नहीं दिया गया।

महेश भट्ट ने कहा कि यही वजह थी कि उन्होंने भारत में द लास्ट सैल्यूट नाटक का भी निर्माण किया। इस निर्माण में उनका साथ दिया नाटकार अरविंद गौर ने। हाल ही में इस नाटक का रुपांतर दिल्ली में किया है। द लास्ट सैल्यूट नामक इस नाटक में लीड किरदार इमरान जाहिद ने किया है। अब नाटक के मंचन के बाद आज भी महेश भट्ट ने घोषणा की है कि वह फिल्म बनायेंगे इस विषय पर।

गौरतलब है कि इस मंचन के दौरान उन्होंने ईराक ने मुंतजर अली को भी बुलाया और लोगों के सामने सच्चाई बयां करने की कोशिश की। उन्होंने बताया कि किस तरह दर्शकों को इस बारे में जानकारी मिलनी ही चाहिए वाकई में उस दिन क्या हुआ था, ताकि लोग सच का साथ दें। महेश भट्ट ने कहा है कि वे इस नाटक पर फिल्म बनायेंगे और इराक में ही जा कर शूटिंग करेंगे।

महेश भट्ट की चाहत है कि इस फिल्म में भी वह लीड किरदार में इमरान जाहिद को ही लें। गौरतलब है कि इस फिल्म का निर्माण उनकी फिल्म चंदू के बाद किया जायेगा। अब देखना यह है कि यह नाटक फिल्म का रूप धारण कर कितनी लोकप्रियता व सफलता हासिल करता है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X