कंगना रनौत vs शिवसेना विवाद पर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की प्रतिक्रिया- 'खामोशी को कमजोरी ना समझें'
अभिनेत्री कंगना रनौत और शिवसेना के बीच चल रहा लंबा तनाव अभी भी जारी है। महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के साथ मुलाकात कर कंगना फिलहाल मुंबई से वापस मनाली जा चुकी हैं। राज्यपाल के सामने कंगना ने पिछले दिनों उनके दफ्तर पर चले बीएमसी के बुल्डोजर से लेकर ताजा घटनाक्रम के बारे में जानकारी रखी। कंगना ने कहा, 'मैंने राज्यपाल से मेरे साथ हुए अन्याय के बारे में बात की।'
वहीं, इधर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने अपनी चुप्पी तोड़ी। उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस के जरीए राज्य के नाम संबोधन जारी किया, जिसमें बिना किसी का लिए कहा कि उनकी खामोशी को कमजोरी ना समझा जाए। मैं चुप हूं, इसका मतलब ये नहीं कि मेरे पास जवाब नहीं है।

पिछले कई दिनों से कंगना रनौत और शिवसेना के बीच सोशल मीडिया पर तनातनी देखने को मिल रही है। यह मुद्दा तब राजनीतिक बन गया, जब कंगना रनौत ने मुंबई की तुलना पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर से कर दी। सोशल मीडिया पर शिवसेना नेता संजय राउत और कंगना के बीच जमकर बहस हुई। उसके बाद अचानक ही मुंबई स्थित कंगना के ऑफिस में तोड़फोड़ कर दी गई।


Click it and Unblock the Notifications











