माधुरी में मीना-वहीदा का अक्स दिखता है: बिरजू जी महाराज
कत्थक की दुनिया का बहुत बड़ा नाम बिरजू महाराज को सिने अदाकार माधुरी दीक्षित में बीते जमाने की अभिनेत्री जिन्हें कि दुनिया सलाम करती हैं, मीना कुमारी और वहीदा रहमान की झलक दिखायी पड़ती हैं। माधुरी की तारीफ करते हुए बिरजू जी महाराज ने कहा कि आज भी माधुरी के अंदर एक बच्चा दिखायी पड़ता है जो कि केवल सीखना चाहता है। आगे क्या कहूं बस इतना ही कह सकता हूं कि माधुरी के अंदर मुझे पाकिजा फिल्म की मीना कुमारी और गाइड फिल्म की वहीदा रहमान दिखायी पड़ती हैं।
जिस तरह से दोनों अभिनेत्रियों ने नृत्य को यादगार कर दिया उसी तरह माधुरी ने शास्त्रीय संगीत को अपने डांस के बूते एक नयी पहचान दी है।उनकी जितनी तारीफ की जाये कम है। मालूम हो कि आने वाली फिल्म 'डेढ़ इश्किया' में. माधुरी दीक्षित को एक बार फिर से बिरजू जी महाराज कोरियोग्राफ करेंगे।
एक बार फिर से बिरजू जी की सिखायी अदाओं में माधुरी मुजरा करेंगी। बिरजू जी माधुरी के साथ दिल तो पागल है और देवदास में काम कर चुके हैं। फिल्म 'विश्वरूपम' में कोरियोग्राफी के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त करने वाले बिरजू महाराज तो माधुरी दीक्षित के लिए पहले भी कहा था और आज भी कहते हैं कि वह भारतीय सिनेमा की महान नृत्यांगनाओं में से एक हैं। उन पर मां सरस्वती का वरदान है।
उनके साथ काम करना अपने आप में ही एक गौरव की बात है। आप फिल्म देखने के बाद ही उनकी मेहनत का अंदाजा लगा पायेंगे। पूरे 13 साल बाद माधुरी को बिरजू महाराज जी कोरियोग्राफ कर रहे हैं फिल्म 'डेढ़ इश्किया' में। फिल्म विशाल भारद्वाज की है जिसे निर्देशित कर रहे हैं अभिषेक चौबे। फिल्म सुपरहिट फिल्म 'इश्किया' की सीक्वेल हैं। वैसे आप दोनों लोगों को लाइव डांस करते हुए 1 जून से कलर्स पर शुरू होने जा रहे डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा.. के स्टेज पर देख पायेंगे। पहली बार बिरजू महाराज और माधुरी फिल्मी धुनों की जुगलबंदी पर थिरकते हुए दिखायी देंगे।
आईये आपको बताते हैं माधुरी के बारे में दिलचस्प बातें..


Click it and Unblock the Notifications











