अमिताभ पर झल्लाये लालू, कहा आरक्षण की हो स्क्रीनिंग

Lalu Prasad Yadav
भले ही लालू प्रसाद यादव की लालटेन बिहार में बुरी तरह से बुझ गयी हो लेकिन अभी भी लालू के बोलने में कोई कमी नहीं आयी है। इन दिनों वो बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन पर बुरी तरह से तिलमिलाये हुए हैं। लालू ने कहा है कि अमिताभ साहब को मैं क्या कहूं उनका तो कई ईमान-धर्म ही नहीं है। उनकी आंखो मे बिहार में नीतीश कुमार का विकास देख लिया, अरे मैं पूछता हूं कि वो राज्य का एक भी हिस्सा बतायें जहां नीतीश कुमार ने विकास किया है।

गौरतलब है कि अमिताभ बच्चन इन दिनों प्रकाश झा निर्मित फिल्म आरक्षण को लेकर राज्यों के दौरे पर हैं। इसी सिलसिले में वो बिहार भी पहुंचे थे जहां उन्होंने खुल कर नीतीश कुमार की तारीफ की। जिससे लालू प्रसाद यादव बुरी तरह झल्ला गये, उन्होंने कहा कि वो अमिताभ से नफरत करते हैं। उनकी निगाह में अमिताभ बॉलीवुड के सबसे खराब अभिनेता हैं।

उन्होंने आरक्षण फिल्म के लिए काफी खरी-खोटी बोली। उन्होंने कहा आखिर लोग पागल थोड़े ही है, जो विरोध कर रहे हैं। फिल्म को प्रदर्शित करने से पहले हर हाल में सभी राजनेताओं के सामने इस फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग होनी चाहिए।

गौरतलब है कि फिल्म आरक्षण में प्रकाश झा ने समाज के वर्ग को शिक्षा के लिए जूझते हुए दिखाया है। फिल्म में अमिताभ एक आदर्श शिक्षक की भूमिका में हैं तो वहीं सैफ अली खान ने दलित युवक की भूमिका निभायी है। फिल्म में दीपिका पादुकोण ने अमिताभ की बेटी का रोल निभाया है तो वहीं मनोज बाजपेयी खलनायक के रूप में हैं। फिल्म को 12 अगस्त को प्रदर्शित होना है लेकिन फिल्म अपने सब्जेक्ट को लेकर बवाल में फंस गयी है। उत्तर प्रदेश में पहले से ही फिल्म के प्रदर्शन को रोक लगा दिया गया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X