कैंसर का शिकार होने पर पूरी तरह टूट गए संजय दत्त- रात भर रोता था, मेरे परिवार का क्या होगा?
केजीएफ चैप्टर 2 में अपने दमदार अभिनय से संजय दत्त फिर चर्चा में आ गए हैं। संजय दत्त ने कैंसर की बीमारी के दौरान केजीएफ चैप्टर 2 के अपने आखिरी शेड्यूल को पूरा किया। केजीएफ 2 रिलीज होने के बाद संजय दत्त ने फिर से कैंसर बीमारी से खुद के होने वाले सामने पर बात की और बताया है कि जब उन्हें कैंसर बीमारी का पता चला तो वह पूरी रात रोया करते थे।
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान पहली दफा उन्होंने अपना दर्द साझा किया। संजय दत्त ने कहा कि उन्हें चौथी स्टेज का लंग्स कैंसर था। जब इस बात की जानकारी उन्हें हुई तो वह अपने परिवार के बारे में सोचकर घंटो तक रोते रहते थे।

संजय दत्त ने कहा कि बीते कुछ सप्ताह मेरे परिवार और मेरे लिए काफी मुश्किल रहे हैं। जैसा कि कहा जाता है कि भगवान अपने सबसे मजबूत सैनिकों को सबसे कठिन लड़ाई देता है। वर्तमान में मैं इस लड़ाई से जीत पाकर खुश हूं। अपने बच्चों को अच्छा तोहफा देने के काबिल हूं।

संजय दत्त ने बताया कब पता चला था बीमारी का
संजय दत्त ने कैंसर के बीमारी का पता चलने के अपने अनुभव को साझा करते हुए कहा कि लॉकडाउन में यह एक सामान्य दिन था। मैं सीढ़ियों से ऊपर की तरफ जा रहा था और मेरी सांस पूरी तरह खत्म हो गई। मैंने नहाया था। सांस लेने में मुझे तकलीफ हो रही थी।

फेफड़ों में पानी भरा हुआ
वह आगे कहते हैं कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी कि क्या हो रहा था। मैंने अपने डॉक्टर को कॉल किया। फिर जांच हुई। एक्सरे में पता चला कि आधे से अधिक फेफड़ों में पानी भरा हुआ है। फिर डॅाक्टरों ने पानी बाहर निकाला। उन लोगों को उम्मीद थी कि यह टीबी होगा। लेकिन कैंसर निकला।

मैं किसी का मुंह भी तोड़ सकता था- संजय दत्त
उन लोगों के लिए यह बड़ा मामला था कि मुझे कैसे बोला जाए कि मैं कैंसर का शिकार हूं। क्योंकि मैं किसी का मुंह भी तोड़ सकता था। फिर मेरी बहन ने आकर मुझे इस बारे में बताया। मैंने बहन से कहा कि ओके। मुझे कैंसर हो गया है तो अब आगे क्या?

मुझे कमजोर नहीं पड़ना था
मैंने इतना सोचा कि किसी तरह कमजोर नहीं पड़ना है मुझे । संजय दत्त ने आगे बताया कि इलाज के लिए मुझे पहले वीजा नहीं मिला। इसका इलाज भारत में किया गया। राकेश रोशन ने एक डॉक्टर की सिफारिश की।

संजय दत्त ने बोलाृ- कीमोथेरेपी के बाद ये करता था
संजय दत्त ने इलाज के दौरान की प्रक्रिया बताते हुए कहा कि डॉक्टरने उनसेकहा था कि बाल झड़ना और उल्टी की समस्या हो सकती है। संजय दत्त ने डॅाक्टरों से कहा था कि मुझे कुछ नहीं होगा। उन्होंने यह भी बताया कि कीमोथेरेपी के बाद वह एक घंटे तक बैठकर साइकिल चलाते थे।


Click it and Unblock the Notifications











