'मैंने बहुत रिजेक्शन झेले हैं, एक समय पर मैंने सुसाइड की कोशिश की थी'- सिंगर ने किया खुलासा
मशहूर सिंगर कैलाश खेर ने म्यूजिक इंडस्ट्री में 15 साल पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर एक इंटरव्यू में कैलाश खेर ने अपने संघर्ष के दिनों को फैंस के साथ शेयर किया है। सिंगर ने कहा कि शुरुआत में उन्हें काफी रिजेक्शन का सामना करना पड़ा था। इसकी वजह से वह सुसाइड करने की भी कोशिश कर चुके हैं लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी।
कैलाश खेर ने बतौर इंडिपेंडेंट म्यूजिशियन म्यूजिक इंडस्ट्री में कदम रखा, और जल्द ही अपनी आवाज और गानों से लोगों के दिलों पर राज किया। फिल्म 'अंदाज' के गाने 'रब्बा इश्क ना होवे' से सिंगर ने बॉलीवुड में कदम रखा। फिर 'अल्लाह के बंदे' के साथ सीधे सुर्खियों में छा गए।

फना, मंगल पांडे से लेकर बाहुबली तक.. कैलाश खेर की आवाज का जादू दर्शकों के सिर पर चढ़ता गया। कैलाश खेर म्यूजिक इंडस्ट्री में पद्मश्री से पाने वाले सबसे कम उम्र गायक हैं। लेकिन इनका सफर आसान नहीं रहा है।


Click it and Unblock the Notifications











