अक्षय कुमार की फिल्म से दिक्कत है...तो पहले यहां सलमान खान की #Kundali देखिए
हाल ही में कबीर खान को हाल की सबसे ओवर रेटेड फिल्म को चुनने के लिए कहा गया तो उन्होंने बिना समय गंवाए एयरलिफ्ट का नाम लिया। अब हमें उनकी चॉइस से कोई दिक्कत नहीं पर हमें भी काफी कुछ याग आ गया।
सबसे पहले तो ये बता दें कि हमें ऐसा कुछ लिखने के लिए अक्षय कुमार ने कोई पैसे नहीं दिए हैं। और ना ही हम सलमान खान का कोई HATE CLUB चलाते हैं चुपचाप। और तीसरी बात ये कि हम कबीर खान के बहुत बड़े फैन हैं। अब मुद्दे पर आते हैं।
कबीर खान से हाल ही में करण जौहर ने कॉफी विद करण में पूछा कि हाल फिलहाल की कोई ओवर रेटेड फिल्म बताइए तो कबीर खान थोड़ा सा हिचके पर उन्होंने कहा एयरलिफ्ट। इसके बाद उऩ्होंने अपना बेस्ट एक्टर चुना - सुशांत सिंह राजपूत।

अब यहां पर हम कबीर खान की चॉइस का पूरा सम्मान करते हैं। हर किसी की अपनी पसंद होती है और जितनी शानदार दर्जे की फिल्में वो बनाते हैं, तो ज़ाहिर सी बात है कि उन्हें एयरलिफ्ट में कुछ कमियां ज़रूर लगी होंगी।
[इस फिल्म के लिए सलमान को अपनी #ReleaseDate दे देंगे अक्षय?]
पर हमें उनकी ये बात सुनते ही बजरंगी भाईजान याद आ गई। मतलब समझिए कि दिमाग में फर्राटे से दौड़ गई। कारण ये कि हमें बजरंगी भाईजान भी थोड़ा हकीकत से परे Over rated सी फिल्म लगी थी।
अब ये भी हमारा अपना निजी मानना है। हमारी सोच है। तो हमने सोचा कि चलिए इन दो ओवर रेटेड फिल्मों की तुलना भी कर ही ली जाए। अगर आपने दोनों फिल्में देखी है तो हमें कमेंट बॉक्स में इस तुलना पर अपनी टिप्पणी ज़रूर दीजिएगा -


Click it and Unblock the Notifications











