अपर्णा सेन की 'द जैपनीज वाइफ' सर्वश्रेष्ठ फिल्म

अंग्रेजी, बांग्ला और जापानी भाषा में बनी इस फिल्म की कहानी एक गांव के युवा स्कूल शिक्षक (राहुल बोस) और उनकी जापानी दोस्त (चिगुसा टकाकू) के इर्द-गिर्द घूमती है। दोनों खतों के जरिए विवाह कर लेते हैं। युवा शिक्षक जिंदगीभर के लिए अपनी जापानी मित्र के प्रति ईमानदार रहता है, जबकि वे दोनों कभी भी एक-दसरे से नहीं मिले होते हैं।
डीएमवी प्रमुख ओने सीएल कहते हैं कि वह जानते थे कि फिल्म को महोत्सव में अच्छी प्रतिक्रिया मिलेगी लेकिन इसे जो सफलता मिली है वह उनकी उम्मीदों के परे है। 'हिडन जेम्स' महोत्सव में एक विशेष जूरी फिल्मों का चयन करती है लेकिन इस बार दर्शकों ने वोटिंग के जरिए अपनी पसंदीदा फिल्में चुनी थीं।
aparna sen award अपर्णा सेन द जैपनीज वाइफ पुरस्कार फिल्म राहुल बोस film rahul bose the japanese wife


Click it and Unblock the Notifications