राजेश खन्ना की वसीयत की कॉपी नहीं मिलेगी लिव इन पार्टनर अनीता को

एक बार फिर से बॉलीवुड के दिवंगत सुपर स्टार राजेश खन्ना की तथाकथित प्रेमिका अनीता आडवाणी चर्चा मे हैं क्योकिं बॉम्बे हाई कोर्ट ने स्व़ राजेश खन्ना की वसीयत की कॉपी उनकी महिला मित्र अनिता आडवाणी को देने के पूर्व आदेश पर रोक लगा दी है। जिसकी वजह से अनीता आडवाणी बहुत ज्यादा आहत हैं।

अनीता ने कहा 'मुझे मेरा हक चाहिए'

आपको यहां बता दें कि 30 जुलाई को इसी कोर्ट के जस्टिस आरडी धानुका ने आडवाणी को यह कॉपी देने का आदेश दिया था। लेकिन अब इस पर रोक लगा दी गई है। जस्टिस मोहित शाह ने रोक लगाते हुए कहा है कि अनीता आडवाणी तब तक वसीयत की कॉपी नहीं देख सकती है जब तक ट्विंकल खन्ना की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई नहीं हो जाती।

राजेश खन्ना: दो से मुहब्बत, एक से शादी और एक से रिलेशन

गौरतलब है कि 18 जुलाई, 2012 को राजेश खन्ना के निधन के बाद उनकी वसीयत को लेकर झगड़ा चल रहा है। जहां राजेश खन्ना की पत्नी डिंपल, बेटी ट्विंकल और रिंकी ने केवल राजेश खन्ना की संपत्ति पर अपना हक जताया है वहीं दूसरी ओर राजेश खन्ना कि प्रेमिका बताने वाली अनीता ने कहा है कि वो राजेश खन्ना के साथ बीते बीस साल से लिव इन रिलेशन में थीं इसलिए उनकी संपत्ति पर उनका भी हक है।

कोर्ट के आर्डर से तिलमिलाई अनीता ने कहा "मुझे वसीयत की प्रति उसी दिन मिल जानी चाहिए थी, जिस दिन हमने मुकदमा जीता था, मुझे नहीं मालूम कि वे मुझसे क्या छिपा रहे हैं और वसीयत मुझे देखने तक नहीं देना चाहते। कुछ तो गड़बड़ है। उन्हें मालूम है कि इससे मुझे फायदा पहुंचेगा। मैं उनकी लिव-इन-पार्टनर रही हूं और मेरे पास अधिकार हैं।"

अब अनीता भी फिर से न्यायालय में जाने की तैयारी कर रही हैं।उन्होंने कहा, "मैं लडूंगी और काकाजी की वसीयत के विरुद्ध जाने के बारे में याचिका दायर करूंगी।"

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X