राजेश की बीवी लेकिन सन्नी की माशूका थीं डिंपल
इन दिनों बॉलीवुड के पहले सुपर स्टार राजेश खन्ना की संपत्ति को लेकर बवाल मचा हुआ है। राजेश खन्ना अपने पीछे 600 करोड़ की दौलत छोड़ गये हैं जिस पर अधिकार उनकी तथाकथित प्रेमिका अनीता आडवाणी जता रही है। मामला मुंबई कोर्ट पहुंचा जहां अनीता ने खन्ना परिवार पर संपत्ति पर हक के लिए दावा ठोंका है। लेकिन राजेश खन्ना की पत्नी डिंपल कपाड़िया एक कदम आगे बढ़ते हुए हाईकोर्ट पहुंच गयी हैं और कहा है कि किसी के चिल्लाने से कोई किसी का उत्तराधिकारी नहीं बन जाता है।
भले ही लोग मुझे और राजेश खन्ना की जिंदगी को लेकर बहुत सारी बातें कहें लेकिन जीते जी और मरने के बाद भी मैं ही राजेश की पत्नी और उनके बच्चों की मां हूं और किसी भी तरह मैं दूसरी औरत कहां से हूं। मेरा और राजेश खन्ना का पति-पत्नी का रिश्ता था जिसे हमने मरते दम तक निभाया इसलिए राजेश के जाने के बाद उनकी हर एक चीज पर मेरा और सिर्फ मेरा हक है। कोई दूसरा आकर हक कैसे जमा सकता है, यह तो गैरकानूनी है ना।
खैर राजेश खन्ना की संपत्ति का फैसला तो कोर्ट करेगी लेकिन 11 साल के अपने वैवाहिक जीवन को नर्क कहकर साल 1984 अप्रैल में राजेश खन्ना से अलग रहने का फैसला करने वाली अभिनेत्री और सेक्स सिंबल डिंपल को भी अपने दो बच्चों के बाद अभिनेता सन्नी देओल से मुहबब्त हुई थी।
साल 1985 में फिल्मों में वापसी करने वाली डिंपल और सन्नी देओल के प्रेम के चर्चे काफी फिल्मी गलियारों और फिल्मी पत्रिकाओं में कवर स्टोरी बनें थे लेकिन सन्नी भी तब शादी-शुदा थे और अपनी बीवी को तलाक नहीं देना चाहते थे इसलिए ऐसा कहा गया कि वो डिंपल से शादी नहीं कर सकते थे जिसके कारण डिंपल भी सन्नी की लाईफ की दूसरी औरत बन जाती और दूसरी औरत को लोग किस नजर से देखते हैं इस बारे में डिंपल अच्छी तरह से जानती थीं इसलिए उन्होंने भी अपनी मुहब्बत को एक मुकाम तक ही सीमित रखा और राजेश खन्ना को तलाक नहीं दिया जिसकी वजह से राजेश-डिंपल के पति-पत्नी का रिश्ता मरते दम तक जिंदा रहा। सन्नी और डिंपल ने साथ में कई फिल्मों में काम किया है।



Click it and Unblock the Notifications