'पर्दे पर उतनी नग्नता नहीं होती जितनी दर्शकों के दिमाग में होती है'

आज इंटरनेट पर पाउली की फिल्म हेट स्टोरी के ट्रेलर सबसे ज्यादा सर्च किये जा रहे हैं। पाउली ने अपने बोल्ड सीन के चलते हर किसी को हैरान कर दिया है। यह उनकी पहली फिल्म है लेकिन इस एक्ट्रेस ने आते ही बॉलीवुड की सारी हॉट और सेक्सी बालाओं की छुट्टी कर दी है।
पाउली का मानना है कि पर्दे पर दिखाए जाने वाले सीन में उतनी नग्नता नहीं होती है जितनी दर्शक के दिमाग में होती है। दर्शक इन दृश्यों को अपनी कल्पना में उत्तेजक बना देते हैं। फिल्म देखते समय उनका वही नजरिया ही पूरी फिल्म को देखता है और फिर बाहर आकर लोगों से फिल्मों के बारे में जिसतरह से अपने विचार कहते हैं उसे तो हम सोच भी नहीं सकते।

जब विक्रम भट्ट इस फिल्म को लेकर पाउली के पास आए तो उन्होंने इस फिल्म के लिए तुरंत ही हां कह दिया। इस बारे में एक्ट्रेस कहती हैं कि मैं इस फिल्म को करने के लिए इंकार नहीं कर सकती थी क्योंकि इससे पहले ही मैंने बंगाली फिल्म छत्रक में न्यूड सीन दिये हैं।

इस फिल्म की कहानी को पढ़ कर मुझे जरा भी झिझक नहीं हुई। हिंदी फिल्मों के बारे में इस बोल्ड बाला का कहना है कि हिंदी फिल्मों में काम करने का मजा कुछ अलग ही होता है। इसके दर्शक भी काफी ज्यादा होते हैं। जबकि बंगाली फिल्मों को एक सिमित वर्ग ही देखता है।

इस फिल्म के प्रमोशन के लिए भी विक्रम भट्ट ने अलग ही पैतरा अपनाया। इस फिल्म का पहला पोस्टर ही काफी उत्तेजक अंदाज में जारी किया गया। इस पोस्टर में एक्ट्रेस की खुली पिठ दिखाई दी थी। इसे देख कर हर कोई चौक गया। हर किसी के मन में एक ही सवाल था कि आखिर ये बाला है कौन। बाद में पता चला कि यह कोई और नहीं बंगाली एक्ट्रेस पाउली है।

विक्रम भट्ट की यह फिल्म इरोटिक थ्रिलर के साथ रोमांटिक फिल्म है। फिल्म की कहानी कॉरपोरेट जगत के अंदर चल रहा षड़यंत्र और उसमें फंसी काव्या शर्मा यानि पाउली के की कहानी है। वह इस कदर फंसती है कि उसका सबकुछ लूट जाता है। फिर वह अपना बदला लेने के लिए अपने जिस्म का इस्तेमाल हथीयार के तौर पर करती है। देखें हेट स्टोरी का अन सेंसर्ड हॉट वीडियो

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X