गुरू दत्त B'day Special: बॉलीवुड का सबसे उदास सुपरस्टार, तीन बार की सुसाइड की कोशिश

ये महलों ये तख्तों ये ताजों की दुनिया, ये दौलत के भूखे रवाजों की दुनिया, ये दुनिया अगर मिल भी जाए तो क्या है। आज तक ये गाना हर किसी की ज़ुबान पर गाहे बगाहे आ ही जाता है। या फिर दिल जलता है तो जलने दे, आंसू ना बहा, फरियाद ना कर। इतने दर्द भरे गीतों के पीछे एक आदमी का दर्द था जिसे बॉलीवुड ने अपनी आंखों से देखा था और महसूस किया था।

वो था गुरू दत्त का दर्द। शायद भारतीय सिनेमा में अब तक के बेहतरीन निर्दशकों की गिनती की जाए तो उनका नाम टॉप 10 में होगा। आज गुरू दत्त का जन्मदिन है। गुरू दत्त के दर्द भरे नगमे आज भी सुनो तो एक टीस सी उठ जाती है। तो सोचिए कि उस आदमी के जीवन में कितना दर्द रहा होगा।

gurudutt-birthday-special-the-saddest-man-bollywood-who-attempted-suicide-thrice

शायद यही कारण था कि गुरूदत्त ने दो बार सुसाइड की असफल कोशिशें की लेकिन फिर एक बार तीसरी बार में वो कामयाब हो गए। हालांकि उनका जीवन, शराब के नशे में वैसे भी डूब चुका था। नींद की गोलियां, उनकी रोज़मर्रा की ज़िंदगी का बेशुमार हिस्सा थीं।
[बांहों में चले आओ है लता दीदी का फेवरिट, आर डी बर्मन के 10 अलग मूड]

एक रात वो अपने कमरे में बेजान पाए गए। शायद शराब और नींद की गोलियाों का ओवरडोज़ था या फिर उन्होंने जानकर ज़्यादा दवाएं निगलीं ये किसी को नहीं पता। लेकिन उनका दर्द आज भी उनकी फिल्मों में और उन फिल्मों के गीतों में झलकता है।

आपको बताते हैं गुरू दत्त से जुड़ी कुछ बातें -

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X