हेट स्टोरी के बाद अब सामाजिक राजनैतिक मुद्दों पर है अगली फिल्म : विवेक
नयी दिल्ली। अगर आपने फिल्म हेट स्टोरी देखी हो तो आप इस बात से बिलकुल भी इनकार नहीं कर सकते की ये अब तक बॉलीवुड में बनी सबसे हॉट फिल्म है। साथ ही जिसमें सेक्स और वासना को अपने चरम पर दिखाया गया है। इस फिल्म को देखने के बाद ये कहना अतिश्योक्ति नहीं होगी कि ये एक कोमोत्तेजक थ्रिलर फिल्म है।

आपको बताते चलें की फिल्म हेट स्टोरी को निर्देशित किया था निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने। इस कोमोत्तेजक थ्रिलर फिल्म के निर्देशन के बाद विवेक अग्निहोत्री अब सामाजिक-राजनीतिक मुद्दों पर दो फिल्में बना रहे हैं।
पहली रिलीज होने वाली इनकी फिल्म नक्सल मुद्दे पर बनी बुद्ध इन ट्रैफिक जाम है और इस फिल्म में अनुपम खेर हैं। दूसरी फिल्म एक राजनीतिक थ्रिलर फिल्म है जिसका शीर्षक फ्रीडम है और इसमें आर माधवन मुख्य भूमिका में हैं।
फिल्म चॉकलेट से अपना करियर शुरू करने वाले विवेक ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि , बुद्ध इन ट्रैफिक जाम पोस्ट प्रोडक्शन स्थिति में है। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि जब आप हेट स्टोरी और मेरी पिछली फिल्म दन दना दन गोल से तुलना करते हैं तो आप इसे पूरी तरह अलग पाते हैं।
उन्होंने कहा कि यह गंभीर फिल्म है और चॉकलेट जैसी बिल्कुल नहीं है। नक्सल मुद्दे पर आधारित इस फिल्म में पुस्तक की भांति नौ अध्याय हैं। इस फिल्म में अनुपम खेर एक प्रोफेसर के किरदार में हैं तथा अरूणोदय सिंह एवं माही गिल ने भी अभिनय किया है।


Click it and Unblock the Notifications











