एक था टाइगर नहीं है पाकिस्तान विरोधी: कबीर खान

ट्वीट के जरिए कबीर खान ने कहा "मैं एक बार और कहना चाहता हूं कि एक था टाइगर एंटी पाकिस्तान नहीं है, आज के युग में किसी भी देश को लेकर असंवेदनशील फिल्में बनाना बेवकूफी है।" इसके अलावा उन्होने ये भी लिखा "ये सब पहले हमारी इंडस्ट्री द्वारा बनाई गईं असंवेदनशील फिल्मों का नतीजा है जो हम आज झेल रहे हैं।"
कबीर खान फिल्म इंडस्ट्री के बहुत ही संवेदनशील और बेहतरीन निर्देशकों में जाने जाते हैं। उन्होने इससे पहले काबुल एक्सप्रेस जैसी फिल्म बनाई है और उसके लिए काफी सराहना भी पाई है। उनकी फिल्म एक था टाइगर में सलमान खान और कैटरीना कैफ ने मुख्य भूमिका निभाई
है। इस फिल्म में सलमान खान ने भारत के रॉ खूफिया एजेंसी के जासूस का किरदार निभाया है।
कबीर खान ने पाकिस्तान द्वारा उनके निर्णय पर एक बार फिर से सोचने के लिए कहते हुए कहा "मुझे पूरा यकीन है कि अगर पाकिस्तान का सेंसर बोर्ड एक बार 'एक था टाइगर' फिल्म देखेंगे तो उन्हें पाकिस्तान में फिल्म के प्रदर्शन पर खुशी ही होगी। मैं पाकिस्तान में मौजूद सलमान खान के सभी प्रशंसकों से वादा करता हूं कि एक था टाइगर उनके देश में जरुर रिलिज होगी।"


Click it and Unblock the Notifications











