..................... From Deepika Padukone, Nawazuddin Siddiqui, R Madhavan to Prasoon Joshi, celebs representing India at Cannes 2022 | दीपिका पादुकोण, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, माधवन से लेकर तमन्ना भाटिया तक, कान्स 2022 में चमक रहे हैं भारतीय सितारे - Hindi Filmibeat

दीपिका पादुकोण, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, माधवन से लेकर तमन्ना भाटिया तक, कान्स 2022 में चमक रहे हैं भारतीय सितारे

कान्स 2022 की शुरुआत बेहद धूमधाम से हुई है। इस साल यह समारोह भारत के लिए काफी खास होने वाला है। 17 मई से 28 मई तक चलने वाले इस समारोह में इस साल पहली बार भारत को 'कंट्री ऑफ ऑनर' का सम्मान दिया जा रहा है। मंगलवार को आर माधवन, रिकी केज, वाणी त्रिपाठी, प्रसून जोशी, अनुराग ठाकुर (केंद्रीय सूचना और प्रसारण, युवा मामले और खेल मंत्री), नवाजुद्दीन सिद्दीकी और शेखर कपूर ने कान्स 2022 में भारत का प्रतिनिधित्व किया।

Recommended Video

Cannes 2022: Red carpet पर Deepika Padukone छा गई Retro Saree | FilmiBeat

इस साल, छह भारतीय फिल्मों को आधिकारिक तौर पर कान्स में प्रदर्शित किया जाएगा। आर माधवन की 'रॉकेट्री द नांबी इफेक्ट', निखिल महाजन की 'गोदावरी', अचल मिश्रा की 'धुइन', शंकर श्रीकुमार की 'अल्फा बीटा गामा', बिस्वजीत बोरा की 'बूम्बा राइड' और जयराज की 'तोतों से भरा पेड़'।

deepika-padukone-nawazuddin-siddiqui-r-madhavan-to-prasoon-joshi-celebs-representing-india-at-cannes

वहीं, दीपिका पादुकोण इस साल कान्स की आठ सदस्यीय जूरी का हिस्सा हैं। दीपिका के अलावा मंगलवार को अभिनेत्री तमन्ना भाटिया और उर्वशी रौतेला भी रेड कार्पेट पर दिखीं.. और उन्होंने अपने लुक के लिए काफी तारीफें लूटीं।

आर माधवन के लिए कान्स में ये साल काफी अहम है। बतौर निर्देशक उनकी पहली फिल्म, रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट का कान्स फिल्म फेस्टिवल में विश्व प्रीमियर होने वाला है।

कान्स में भारत

कान्स में भारत

इस साल कान्स में सभी की निगाहें भारत पर हैं। तमन्ना भाटिया, नयनतारा, पूजा हेगड़े, ऐश्वर्या राय बच्चन, दीपिका पादुकोण, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, एआर रहमान, हिना खान, हेली शाह जैसी हस्तियां प्रतिष्ठित फिल्म समारोह में भाग लेने के लिए पहुंच चुके हैं।

एआर रहमान की पहली फिल्म का प्रीमियर

एआर रहमान की पहली फिल्म का प्रीमियर

इस फेस्टिवल में एआर रहमान की पहली निर्देशित फिल्म का प्रीमियर होगा। संगीतकार एआर रहमान के निर्देशन में बनी पहली फिल्म 'ले मस्क' का कान्स एक्सआर, मार्चे डू फिल्म्स में वर्ल्ड प्रीमियर होना है।

कान्स फिल्म फेस्टिवल

कान्स फिल्म फेस्टिवल

बता दें, फ्रांस में होने वाले कान्स फिल्म फेस्टिवल में दुन‍ियाभर की चुन‍िंदा फिल्मों और डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग की जाती है। बेस्ट फिल्म और कलाकारों को सम्मानित किया जाता है।

तमन्ना भाटिया

तमन्ना भाटिया

कान्स के रेड कार्पेट पर तमन्ना भाटिया ब्लैक एंड व्हाइट डिजाइनर बबल गाउन में नजर आईं। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर ये तस्वीरें शेयर की हैं। तमन्ना के लुक की काफी तारीफ हो रही है।

उर्वशी रौतेला

उर्वशी रौतेला

वहीं,रेड कार्पेट पर उर्वशी रौतेला व्हाइट कलर के ग्लैमरस गाउन में नजर आईं। कान्स में यह उर्वशी का पहला मौका है और उन्होंने अपने लुक के लिए पॉजिटिव प्रतिक्रिया जीती।

दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण

वहीं दीपिका पादुकोण ने सब्यसाची की सीक्विन साड़ी में रेड कार्पेट पर वॉक किया। रेट्रो स्टाइल की साड़ी में वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। दीपिका इस साल शुरुआत से ही सुर्खियों में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X