..................... David is bad and baseless film said Audience after watching Film | महाबकवास है 'डेविड' - Hindi Filmibeat

महाबकवास है 'डेविड'

लंबे अरसे के बाद नील नितिन मुकेश की फिल्म डेविड पर्दे पर आयी है, जिसने लोगों को निराश किया है। दिल्ली के रितेश अग्रवाल ने वनइंडिया परिवार से बात की और कहा कि समझ में ही नहीं आया कि फिल्म डेविड कहना क्या चाह रही थी। फिल्म में पटकथा के नाम पर कुछ नहीं है। कुछ दृश्यों को तो जैसे जबरदस्ती फिल्म में भरा गया है। समझ में आया ही नहीं कि कहानी कहां से शुरू हुई और कहां पर खत्म हो गयी।

मालूम हो कि शुक्रवार को बिजॉय नाबिंयार की फिल्म डेविड पर्दे पर पहुंची है। फिल्म को लोप्रोफाइल प्रमोशन ही फिल्म के असफल होने का कारण है। फिल्म में लीड रोल नील नितिन मुकेश, विक्रम, विनय वरमानी, लारा दत्‍ता, तब्‍बू, ईशा शरवानी, रोहिणी हटांगड़ी और मिलिंद सोमन ने निभाये हैं।

फिल्म को लेकर नील नीति मुकेश ही सबसे ज्यादा उत्साहित थे लेकिन उन्हें जानकर दुख होगा कि वो दर्शकों को लुभाने में असफल रहे हैं। फिल्म में ईशा शेरवानी और मोना डोगरा का अंगप्रदर्शन भी लोगों को ऊबाऊ ही लगा है। कुल मिलाकर फिल्म लोगों को रास नहीं आ रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X