मेरे सेक्स सींस रोमांटिक हैं अश्लील नहीं: नील
अभिनेता नील नितिन मुकेश ने जब से बॉलीवुड में कदम रखा है तब से ही वो अपने आप को सेक्सी दिखाने की भरपूर कोशिश करते हैं। लेकिन अफसोस लाख कोशिश के बावजूद उन्हें अभी तक आशातीत सफलता नहीं मिली है। अपने पैतृक गुण गायिकी को छोड़कर अभिनय में हाथ आजमाने वाले अभिनेता नीत नितिन मुकेश इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'डेविड' को लेकर चर्चा में है।
वजह फिल्म की कहानी नहीं बल्कि फिल्म की अभिनेत्री मोनिका डोगरा के साथ उनके हॉट सींस का होना है। जिसके बारे में नील ने कहा कि उनके सेक्स सींस अश्लील नहीं बल्कि रोमांटिक है जो कि फिल्म की कहानी की दरकार है और खूबसूरती भी है। फिल्म में जबरदस्ती उन्हें ठूंसा नहीं गया है। उन्हें उम्मीद है कि लोग मेरी इस फिल्म और फिल्म के इन दृश्यों को जरूर इंज्वाय करेंगे।
आपको बता दें कि फिल्म 'डेविड' के निर्देशक बिजॉय नाम्बियार हैं।यह एक एक्शन मूवी है। फिल्म में नील नितिन मुकेश, मोनिका डोगरा, विनय विरमानी और साउथ सिनेमा का बड़ा नाम विक्रम लीड रोल में हैं।


Click it and Unblock the Notifications












