फैन को बेरहमी से मारने वाले एक्टर Darshan को मिल गई बेल, छह महीने में आएंगे बाहर!

Darshan Granted Bail: कन्नड़ एक्टर दर्शन को रेणुकास्वामी हत्याकांड मामले में आखिरकार जमानत मिल गई है। शुक्रवार को कर्नाटक हाईकोर्ट ने कन्नड़ स्टार और उनकी साथी पवित्रा गौड़ा को जमानत दे दी, जो इस मामले में मुख्य आरोपी हैं।
पहले भी खारिज हुई जमानत याचिका
दर्शन को बेंगलुरु पुलिस ने 11 जून, 2024 को मैसूर से गिरफ्तार किया था। पुलिस अधिकारी रेणुका स्वामी हत्याकांड में उनकी संलिप्तता की जांच कर रहे थे और उनके सेल फोन भी जब्त कर लिए थे। उनकी जमानत याचिका पहले भी कई बार खारिज की जा चुकी है।
जून में मृत पाए गए थे Renukaswamy
रेयणुकास्वामी 8 जून, 2024 को बेंगलुरु के सुमनहल्ली ब्रिज पर मृत पाए गए थे। वे एक मिडल क्लास बैकग्राउंड से थे और उनके पिता काशीनाथ शिवनगौड़ा एक स सरकारी कर्मचारी थे। कथित तौर पर, रेणुकास्वामी चित्रदुर्ग में अपोलो फ़ार्मेसी शाखा में काम करते थे।
दर्शन ने किया था ये दावा
इससे पहले, दर्शन ने दावा किया था कि रेणुकास्वामी अश्लील थे और "व्यवस्थित समाज के लिए खतरा" थे। कर्नाटक उच्च न्यायालय में उनकी जमानत याचिका की सुनवाई के दौरान, दर्शन और उनकी लीगल टीम ने रेणुकास्वामी के खिलाफ चौंकाने वाले आरोप लगाए और दावा किया कि वे महिलाओं को न्यूड तस्वीरें भेजते थे।
इससे पहले पुलिस अधिकारियों ने यह भी दावा किया था कि रेणुकास्वामी एक्टर दर्शन की दोस्त कन्नड़ एक्ट्रेस पवित्रा गौड़ा को अश्लील संदेश भेजते थे। इससे नाराज होकर रेणुकास्वामी की हत्या कर दी गई और कथित तौर पर उनके शव को दर्शन के सामने बेंगलुरु के कामाक्षीपाल्या में नहर में फेंक दिया गया।
हालांकि रेणुकास्वामी की पत्नी ने इस दावे से इनकार किया है कि उनके दिवंगत पति किसी को भी गंदे मैसेज भेजते थे। उन्होंने कहा, "मेरे पति ने 8 जून की दोपहर को मुझे फोन किया था। अगर मेरे पति ने सोशल मीडिया पर गंदे संदेश भेजे थे, तो उन्हें चेतावनी दी जानी चाहिए थी। उन्हें मारने की क्या जरूरत थी।" उन्होंने कहा- "चाहे वह एक्टर (दर्शन) हों या स्टार, मुझे न्याय चाहिए।"


Click it and Unblock the Notifications











