शोले रिलीज होने के 43 साल के बाद रमेश सिप्पी ने किया इतना बड़ा खुलासा

By Shweta

शोले के डायरेक्टर रमेश सिप्पी ने पुणे इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में अपनी ऐतिहासिक फिल्म शोले के बारे में एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि उन्हें शोले का क्लाईमैक्स बदलना पड़ा था क्योंकि सेंसर बोर्ड को क्लाइमैक्स नहीं पसंद आया था।

रमेश सिप्पी को पुणे इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में 'PIFF Distinguished Personality Award' से सम्मानित किया हया। इसी दौरान उन्होंने इसका खुलासा किया। जब दर्शकों ने रमेश सिप्पी से पूछा गया कि आज की तारीख में फिल्म और सेंसर बोर्ड के बारे में पूछा गया तो उन्होंने सेंसर बोर्ड को लेकर अपने अनुभव बांटे।

censor-board-was-not-happy-with-ending-sholay-had-change-it-ramesh-sippy

उन्होंने कहा कि "मैंने शोले का अंत अलग रखा था जिसमें गब्बर को ठाकुर मार देता है। लेकिन सेंसर बोर्ड को ये पसंद नहीं आया। उन्हें पसंद नहीं आा कि ठाकुर गब्बर को अपने पैरों तले कुचल के मार रहे हैं। मैं काफी कन्फ्यूज हो गया था कि ठाकुर और कैसे गब्बर को मार सकता है।वो अधिक हिंसा से नाराज थे।" उन्होंने कहा कि उन्हें काफी दुख हुआ था लेकिन क्लाईमैक्स बदलना पड़ा।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X