Jahnvi Kapoor Birthday: 29 साल की हुई जाह्नवी कपूर, नंगे पैर तिरुमाला वेंकटेश्वर मंदिर पहुंचकर मांगी मन्नतें

Jahnvi Kapoor Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर आज 6 मार्च को अपना 29वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर उन्होंने अपने दिन की शुरुआत आंध्र प्रदेश के प्रसिद्ध तिरुमाला वेंकटेश्वर टेंपल में भगवान के दर्शन के साथ की।

Jahnvi Kapoor Birthday

बताया जा रहा है कि जान्हवी कपूर अपनी एक मनोकामना पूरी होने पर भगवान वेंकटेश्वर का आशीर्वाद लेने तिरुमाला पहुंचीं। खास बात यह रही कि उन्होंने अलीपिरी मार्ग से पैदल चढ़कर मंदिर तक का सफर तय किया।

इस दौरान उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में फैंस उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देते नजर आ रहे हैं।

फिल्मी परिवार में हुआ जन्म

जान्हवी कपूर का जन्म 6 मार्च 1997 को मुंबई में हुआ था। वह मशहूर अभिनेत्री श्रीदेनी और फिल्म निर्माता बोनी कपूर की बड़ी बेटी हैं। उनकी छोटी बहन खुशी कपूर भी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हुई हैं।

फिल्मी माहौल में पली-बढ़ीं जान्हवी ने बचपन से ही एक्टिंग में दिलचस्पी दिखाई और बाद में बॉलीवुड में अपना करियर बनाने का फैसला किया।

'धड़क' से किया बॉलीवुड डेब्यू

जान्हवी कपूर ने साल 2018 में फिल्म धड़क से बॉलीवुड में कदम रखा। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता ईशान खट्टर नजर आए थे।

यह फिल्म मराठी की सुपरहिट फिल्म सैराट की हिंदी रीमेक थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही और जान्हवी को बेस्ट फीमेल डेब्यू के लिए जी सिने अवॉर्ड भी मिला।

मां श्रीदेवी के निधन से लगा बड़ा झटका

जान्हवी के करियर की शुरुआत ही मुश्किल दौर में हुई। उनकी पहली फिल्म रिलीज होने से कुछ समय पहले ही उनकी मां श्रीदेवी का 24 फरवरी 2018 को दुबई में निधन हो गया था।

उस समय जान्हवी सिर्फ 20 साल की थीं। इस कठिन समय के बावजूद उन्होंने खुद को संभाला और अपने काम पर ध्यान दिया।

More from Filmibeat

Read more about: jahnvi kapoor bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X