शादी के दो साल बाद ही पति का घर छोड़ चली ये टॉप एक्ट्रेस, बोली वो अपने पेरेंट्स के साथ रहता है और मैं...
Divya Agarwal Separated From Husband:रियलिटी शो स्टार दिव्या अग्रवाल हाल ही में शो The 50 में नजर आई थीं। शो से बाहर आने के बाद उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चल रही खबरों पर खुलकर बात की है। कुछ समय से ऐसी चर्चा थी कि दिव्या अपने पति अपूर्व पडगांवकर से अलग हो गई हैं और दोनों का तलाक हो सकता है।

शो में लगा था 'गोल्ड डिगर' का आरोप
शो के दौरान उनकी को-कंटेस्टेंट भव्या सिंह ने दावा किया था कि दिव्या अपने पति से अलग हो चुकी हैं। उन्होंने दिव्या को 'गोल्ड डिगर' तक कह दिया था। इसके बाद सोशल मीडिया पर तलाक की खबरें तेजी से फैलने लगीं।
अलग रहते हैं, लेकिन रिश्ता ठीक है
एक इंटरव्यू में दिव्या ने बताया कि वह और अपूर्व फिलहाल अलग-अलग घरों में रहते हैं। उन्होंने कहा कि वह अपने काम की जगह के पास रहती हैं और अपूर्व अपने काम के करीब रहते हैं।
दिव्या के मुताबिक, अलग रहने के बावजूद दोनों के रिश्ते में कोई समस्या नहीं है। उन्होंने कहा कि वे अब भी मिलते हैं और उनका रिश्ता पहले जैसा ही है।
'मैं गोल्ड नहीं, डायमंड डिगर हूं'
गोल्ड डिगर वाले आरोप पर दिव्या ने हल्के अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने कहा कि लोग उनके रिश्ते के बारे में पूरी सच्चाई नहीं जानते।
दिव्या ने मजाक में कहा कि वह खुद को 'डायमंड डिगर' कहना पसंद करेंगी, क्योंकि उनके लिए उनके पति ही सबसे कीमती हैं।
शादी के बाद भी आई थीं अलग होने की खबरें
दिव्या अग्रवाल ने फरवरी 2024 में अपूर्व पडगांवकर से शादी की थी। शादी के कुछ महीनों बाद ही दोनों के अलग होने की खबरें आने लगी थीं।
उस समय दिव्या ने सोशल मीडिया पर लिखा था कि लोग उनसे बच्चों या तलाक जैसी बातें उम्मीद कर रहे हैं, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं होने वाला।
वरुण सूद के साथ भी रहा था रिश्ता
शादी से पहले दिव्या अग्रवाल अभिनेता वरुण सूद को डेट कर रही थीं। दोनों करीब चार साल तक साथ रहे, लेकिन 2022 में उनका ब्रेकअप हो गया। बाद में उसी साल दिसंबर में दिव्या ने अपूर्व से सगाई कर ली थी।
अब दिव्या का कहना है कि उनके और अपूर्व के बीच सब ठीक है और उनका रिश्ता अभी भी मजबूत है।


Click it and Unblock the Notifications















